फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019 के फीवर पर भारी पड़ेंगी बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, सभी एक से बढ़कर एक

Wed, 29 May 2019 09:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 29 May 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Bharat to Shahid Kapoor Kabir Singh Bollywood 4 films releasing during World Cup 2019
Bharat, Article 15 and Kabir Singh film poster - फोटो : file photo

'वर्ल्ड कप 2019' (World Cup 2019) 30 मई से शुरू होने वाला है जो 14 जुलाई तक चलेगा। 'वर्ल्ड कप' के दौरान बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होंगी। इनमें सलमान खान (Salman Khan) से लेकर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) तक की फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि यह फिल्में बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। सलमान ने तो अपनी आने वाली का फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दिन-रात एक कर दिए हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि बॉलीवुड की रिलीज होने वाली फिल्में वर्ल्ड कप के फीवर पर भारी पड़ सकती हैं। जानिए ऐसी कौन सी फिल्में हैं जो वर्ल्ड कप के दौरान रिलीज हो रही हैं।

Salman Khan Bharat to Shahid Kapoor Kabir Singh Bollywood 4 films releasing during World Cup 2019
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : social media

भारत
सलमान खान की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ हैं। इसके साथ ही दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इस वजह से भी लाइमलाइट में है क्योंकि पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था। प्रियंका ने यह फिल्म बीच में भी छोड़ दी थी। 

Salman Khan Bharat to Shahid Kapoor Kabir Singh Bollywood 4 films releasing during World Cup 2019
kabir singh - फोटो : social media

कबीर सिंह
शाहिद कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहिद के अलावा कियारा आडवाणी और सुरेश ओबेरॉय हैं। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Bharat to Shahid Kapoor Kabir Singh Bollywood 4 films releasing during World Cup 2019
Article 15 - फोटो : file photo

आर्टिकल 15 
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' 28 जून को रिलीज होगी। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर यह फिल्म बनी है। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। 

विज्ञापन
Salman Khan Bharat to Shahid Kapoor Kabir Singh Bollywood 4 films releasing during World Cup 2019
Mizaan, Sharmin Sehgal - फोटो : amar ujala mumbai

मलाल
फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'मलाल' 5 जुलाई को रिलीज होगी। यह फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है जिसमें शरमीन और मीजान हैं। खास बात है कि शरमीन ने संजय लीला भंसाली के साथ  बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed