फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या फैसले पर सामने आया सलीम खान का बयान, पीएम मोदी के लिए कही बड़ी बात

Sun, 10 Nov 2019 11:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 Nov 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
salman khan father Salim Khan statement On Ayodhya Verdict
Salim Khan and Salman Khan - फोटो : file photo

अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया। पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। मुस्लिमों को मस्जिद के लिए अलग जमीन दी जाएगी। इस फैसले पर सलमान खान के पिता और पटकथा लेखक सलीम खान का बयान आया है।

salman khan father Salim Khan statement On Ayodhya Verdict
salim khan

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए सलीम खान ने कहा कि अयोध्या में मुस्लिमों को दी जाने वाली पांच एकड़ भूमि पर स्कूल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि मोहब्बत जाहिर करिए और माफ करिये, अब इस मुद्दे को फिर से मत कुरेदिये, यहां से आगे बढ़िए। 

salman khan father Salim Khan statement On Ayodhya Verdict
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुस्लिमों को सलाह देते हुए सलीम खान ने कहा कि अब इस मामले पर बात न कर बुनियादी समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए। मुस्लमानों को स्कूल और अस्पताल की जरूरत है। अयोध्या में मस्जिद के लिए मिलने वाली पांच एकड़ जगह पर कॉलेज बने तो बेहतर होगा। नमाज तो ट्रेन, प्लेन  कहीं भी पढ़ी जा सकती है। अगर 22 करोड़ मुस्लिमों को अच्छी शिक्षा मिलेगी तो इस देश की बहुत सी कमियां खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan father Salim Khan statement On Ayodhya Verdict
देश को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : BJP Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पर सहमति जताते हुए सलीम खान ने कहा कि अयोध्या विवाद को खत्म कर हमें नई शुरुआत करनी चाहिए। हमें अब शांति की जरुरत है। हमें अपने प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देकर भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। 

अयोध्या फैसला: अनुपम खेर-स्वरा सहित इन 10 सितारों ने किए ये ट्वीट, देखिए किसने क्या कहा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed