सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है ने कलेक्शन में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। टाइगर जिंदा है सलमान की तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है जो 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इससे पहले सुल्तान और बजरंगी भाईजान यह कारनामा कर चुकी हैं।
{"_id":"5a534f274f1c1b9b518b5a30","slug":"salman-khan-film-tiger-zinda-hai-box-office-collection-day-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 दिन में 300 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद भी टाइगर भूखा, बॉक्स आफिस पर कतारें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
17 दिन में 300 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद भी टाइगर भूखा, बॉक्स आफिस पर कतारें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
tiger zinda hai
सलमान-कैटरीना की यह फिल्म सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म फिजी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिए इस कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने बताया है कि ये फिल्म 17 दिनों में कुल 309.16 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
tiger zinda hai
तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 3.72 करोड़ और शनिवार को 5.62 करोड़ रुपए की कमाई की है। रविवार को 8 करोड़ 27 लाख रुपए के कलेक्शन के साथ फिल्म की अब तक इसकी कुल कमाई 309.16 करोड़ रुपए हो चुकी है।
#TigerZindaHai has a SMASHING third Sunday... All set to be Salman Khan’s HIGHEST GROSSER... [Week 3] Fri 3.72 cr, Sat 5.62 cr, Sun 8.27 cr. Total: ₹ 309.16 cr. India biz. #TZH
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 8, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger zinda hai
बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही।