{"_id":"5b683ec34f1c1bb8538b735b","slug":"salman-khan-speak-up-about-priyanka-chopra-exit-from-film-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर पहली बार बोले सलमान खान, साफ दिखाई दी नाराजगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर पहली बार बोले सलमान खान, साफ दिखाई दी नाराजगी
Mon, 06 Aug 2018 05:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ दिनों से सलमान खान की फिल्म 'भारत' अपनी कास्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है । प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद कटरीना कैफ को 'भारत' में लीड रोल मिला है । खबर है कि प्रियंका के अचानक फिल्म छोड़ने से सलमान उनसे नाराज हैं ।
2 of 5
लवरात्रि
हाल ही में मनीष मल्होत्रा के फैशन शाे में सलमान ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से बात नहीं की । मधु को आता देख सलमान ने उन्हें अवॉयड किया और कटरीना कैफ से बात करने लगे । आज अपने जीजा की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' के ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान भी मौजूद थे ।
3 of 5
सलमान खान
यहां उनसे प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर सवाल पूछा गया । तब सलमान ने कहा, 'मैं आजकल न्यूज पेपर नहीं पढ़ रहा हूं । इन सब में बिजी हूं । जब पढूंगा तब इसका जवाब मैं आपको कॉल करके दूंगा ।' इस जवाब के बाद एक और मीडिया पर्सन ने उनसे यही सवाल पूछ लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
तब सलमान ने कहा, 'शायद आप गलत कॉन्फ्रेंस में आ गए हैं । यहां बिग बॉस या 'भारत' की बात तो हो नहीं रही है । आपको उसके लिए भी बुलाया जाएगा तब सवाल पूछना ।' सलमान प्रियंका या 'भारत' से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार नहीं थे ।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
सलमान ने सिर्फ 'लवरात्रि' से जुड़े सवालों का जवाब दिया । इस मौके पर आयुष शर्मा, अर्पिता खान और वरीना हुसैन भी मौजूद थीं । यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है । फिल्म को अभिराज मीनावाल ने डायरेक्ट किया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।