सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्मों में नजर आ चुकीं और बिग बॉस की रनरअप रह चुकीं सना खान (Sana Khan) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का निर्णय लिया था। उन्होंने ऐसा मजहब की राह पर चलने के लिए किया था। सना के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालेंगे तो समझ जाएंगे कि इसकी तैयारी वह काफी पहले से कर रही थीं। अब सना खान (Sana Khan Video) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है।
2 of 5
सना खान
- फोटो : Instagram-@sanakhaan21
इस स्टोरी में उन्होंने यह बताया है कि कैसे रविवार का दिन वह नमाज पढ़कर बिता रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है- जो भी मिला है रातों को, रोने से ही मिला है। सना ने ये पोस्ट किस बात को ध्यान में रखते हुए लिखा है ये तो फिलहाल साफ नहीं है लेकिन वह इस्लाम के लिए करियर छोड़ने को लेकर चर्चा में जरूर हैं।
3 of 5
सना खान
- फोटो : Instagram-@sanakhaan21
इससे पहले सना के एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह इस्लाम और अच्छे कामों को लेकर बातचीत करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो में सना कह रही थीं, आज मैं आप लोगों के साथ एक ऐसी बात शेयर करने जा रही हूं जिसे सुनते ही मैंने सच मान लिया। इस चीज पर अमल करने की मैंने बहुत कोशिश की। थोड़े से मजे के लिए गुनाह न करें। गुनाह हमारे साथ हमेशा के लिए रह जाता है। यही गुनाह हमें जहन्नुम में छोड़कर आएगा। इसलिए थोड़े से मजे के लिए हमें गुनाह नहीं करना है।
4 of 5
सना खान
- फोटो : Instagram-@sanakhaan21
कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए चर्चा में रहने वाली सना ने अपने मजहब के लिए इतना बड़ा फैसला लिया है। सना ने कहा था कि वह मानवता की सेवा करना चाहती हैं और अब से वह अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी। तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त है कि आप मेरे लिए दुआ फरमाएं कि अल्लाह ताला मेरी तौबा को कुबूल फरमाएं। इसी तरह आईंदा के मेरे अपने खालिक के हुकुम के मुताबिक और इंसानियत की खिदमत करते हुए जिंदगी गुजारने की तौफीक अता फरमाएं और ऊपर इस्तिकामत नसीब फरमाएं।
5 of 5
sana khan
- फोटो : Instagram-@sanakhaan21
दरअसल, सना को दंगल गर्ल जायरा वसीम की तरह अचानक से ये ज्ञान हुआ है कि ज़िंदगी दौलत और शोहरत से आगे और भी है और इसलिए उन्हें फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। सना के इंस्टाग्राम पर अब आपको वही तस्वीरें दिखाई देंगी जिनमें सना सिर्फ और सिर्फ हिजाब में नजर आएंगी।