सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार अनबन की खबरों को लेकर चर्चा में थे। कहा जा रहा था कि शादी के करीब दो महीने बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। इसकी आशंका तब जताई जाने लगी जब राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चारू के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दीं। लेकिन अब दोनों के बीच सब ठीक है।
कलश स्थापना के बाद सुष्मिता सेन की भाभी ने साझा की तस्वीरें, पति के साथ अनबन को लेकर थीं चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारू असोपा ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पति राजीव सेन के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों की यह तस्वीरें नवरात्रि की है। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
Happy Navratri to everyone. Done with our Pooja of Kalash sthapna. 🙏🧿❤️
A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on
पीले रंग की साड़ी में चारू जहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं राजीव ने भी पारंपरिक पोशाक पहनी है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। हमारी पूजा और कलश स्थापना हो चुकी है। फैंस को भी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।
बता दें शादी के दो महीने बाद ही चर्चा थी कि दोनों के बीच खटपट हुई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। हालांकि बाद में सब कुछ सामान्य हो गया। चारू असोपा और राजीव सेन ने 2019 में शादी रचाई थी।
चारू असोपा ने अपने नाम से राजीव का सरनेम हटा दिया था। राजीव को लेकर चारू ने कहा था कि शक का कोई इलाज नहीं होता। मुश्किल घड़ी में जब राजीव को उनके साथ होना था तब वो उन्हें अकेला छोड़कर चले गए। वहीं राजीव का कहना था कि कोई चारू का ब्रेनवॉश कर रहा है।