{"_id":"59c4d9454f1c1b37688b5edd","slug":"sanjay-dutt-wants-to-dance-with-sunny-leone-in-bhoomi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भूमि' के रिलीज होते ही खुलासा, सनी लियोनी के साथ ट्रिप्पी ट्रिप्पी करना चाहते थे संजू बाबा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भूमि' के रिलीज होते ही खुलासा, सनी लियोनी के साथ ट्रिप्पी ट्रिप्पी करना चाहते थे संजू बाबा
सनी लियोनी के साथ गाने में संजय दत्त भी दिखना चाहते थे, पर फिल्म की कहानी की वजह से वो गाने का हिस्सा नहीं बन पाए। ये कहना है उमंग कुमार का। "मैरी कॉम" और "सरबजीत" जैसी बायोपिक बनाने वाले उमंग कुमार ने संजय दत्त की कमबैक फिल्म "भूमि" का निर्देशन किया है। पोर्न स्टार रह चुकी कनाडा मूल की भारतीय अभिनेत्री सनी लियोनी इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग ट्रिप्पी ट्रिप्पी में नजर आ रही है। सनी लियोनी ने "जिस्म 2", "रागिनी एम एम एस 2" जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन बड़े स्टार के साथ वो सिर्फ आइटम सॉन्ग तक ही सीमित रह गई हैं।
सनी के साथ काम करने में शर्म कैसी
2 of 5
Film Bhoomi
बीबीसी से रूबरू हुए निर्देशक उमंग कुमार से जब पूछा गया की सनी लियोनी के साथ काम करने की बात सभी करते हैं पर कोई काम नहीं करता, क्या बॉलीवुड के लोग सनी लियोनी के साथ काम करने से कतराते हैं? इस पर उमंग कहते हैं कि, "जो लोग ऐसा सोचते हैं उनका दोहरा मापदंड होता होगा। ऐसा नहीं है कि उनसे साथ काम करने में किसी को शर्म आती है। आमिर खान ने भी उनके साथ काम करने के बारे में बात कही है। हमारी फिल्म में सनी ने बहुत अच्छा किरदार निभाया है।"
संजू बाबा ने की थी सिफारिश 'गाने में ले लो'
3 of 5
sanjay dutt
उमंग का कहना है की सनी लियोनी के गाने में संजय दत्त ने भी आने की सिफ़ारिश भी की थी। उन्होंने कहा, 'संजय दत्त ने मुझसे कहा कि पूरी फिल्म में मेरा गाना ही नहीं है, मैं गाने में सनी के पीछे से निकल जाउंगा। गाने में ले लो"।
निर्देशक उमंग को बाकायदा संजय दत्त को समझाना पड़ा की फिल्म में वो जिस हालात से गुजर रहे होते हैं उसमे उस आइटम गाने में उनका दिखना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त के किस्से सुने थे
4 of 5
sanjay dutt
उमंग ने साफ किया कि ये आइटम सॉन्ग फिल्म की डिमांड थी, ज़बरदस्ती फिल्म में नहीं डाला गया है। उमंग ने माना की संजय दत्त से मिलने से पहले वो बहुत घबराए हुए थे क्योंकि उन्होंने उनके बारे में कई भयानक कहानियां और किस्से सुने थे, परंतु पहली ही मुलाकात ने उनका पूरा नजरिया ही बदल दिया। उमंग के लिए संजय दत्त मुन्ना भाई वाले संजय दत्त हैं।
विज्ञापन
रिहर्सल नहीं करते संजय दत्त
5 of 5
sanjay dutt
पर संजय दत्त के साथ शूटिंग करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल था क्योंकि संजय दत्त रिहर्सल नहीं करते। उमंग कहते है कि, "वो बहतु ही स्पॉन्टेनियस अभिनेता है। अगर उन्हें 10 लाइन दी गई है तो 9 लाइन उनका चेहरा बोलता है और जुबान से एक लाइन ही निकलती है। वो अभिनय या सीन दोहराते नहीं है" फिल्म के कोर्ट सीन के दौरान इसलिए उन्हें कुल पांच कैमरे का इस्तेमाल करना पड़ा क्योंकि संजय दत्त वो सीन एक ही बार करने वाले थे।फिल्म में संजय दत्त के साथ अदिति राव हैदरी भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।