{"_id":"5fe2d68049393060f67a4989","slug":"sanjay-leela-bhansali-film-gangubai-kathiyawadi-starring-alia-bhatt-got-in-trouble-during-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादों में फंसी संजय लीला भंसाली की नई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', परिवार ने निर्देशक और आलिया पर किया मुकदमा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवादों में फंसी संजय लीला भंसाली की नई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', परिवार ने निर्देशक और आलिया पर किया मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्में बेहद ही शानदार होती हैं, लेकिन अक्सर विवादों में फंस जाती है। अब खबर है कि उनकी नई फिल्म 'गंगूबाई' मेकिंग के दौरान ही विवादों में फंस गई है। दरअसल फिल्म पर गंगूबाई के परिवार वालों ने आपत्ति जताते हुए बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में हुसैन जैदी, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ 22 दिसंबर को मुकदमा दायर किया है।
2 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस मामले पर 7 जनवरी 2021 तक तीनों सेलेब्स को जवाब देने का समय दिया गया है। गौरतलब है कि हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' में गंगूबाई की कहानी है और इसी किताब के आधार पर संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई की फिल्मसिटी में हो रही है। शूटिंग के लिए सेट डिजाइनिंग पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म में डॉन गंगूबाई की कहानी दिखाई जाएगी और फिल्म में आलिया भट्ट डॉन के किरदार में हैं। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया में बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उनके पति ने महज 500 रुपये के लिए उन्हें बेच दिया था। इसके बाद वो वेश्यावृत्ति की दुनिया में रम गई थी। इस दौरान उन्होंने बहुत सी लड़कियों के लिए भी काम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
बता दें कि ये वुमेन ओरियंटेड फिल्म है और इसकी कहानी आलिया भट्ट के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। फिल्म में अजय देवगन का कैमियो भी देखने को मिलेगा। हालांकि इस फिल्म में अजय देवगन उनके लवर के रोल में नहीं बल्कि मेंटर के रोल में होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
संजय लीला भंसाली
भव्य फिल्मों का निर्माण करने वाले संजय लीला भंसाली इस फिल्म में अलग अलग टाइम जोन दिखाएंगे। इसमें एक हिस्सा विभाजन से पहले का है और दूसरा भाग आठवें दशक का है। 1946 के कमाठीपुरा को सही दिखाने के लिए भंसाली वहां 10 से ज्यादा बार जा चुके हैं और सेट को रियल लुक देने के लिए कई पुराने वास्तुकारों से भी मिल चुके हैं। हालांकि उनकी ये फिल्म भी मेकिंग के दौरान ही विवादों में उलझ गई हैं। ऐसे में उन्हें इस फिल्म को पूरा करने में समय लग सकता है। इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।