{"_id":"5a798cae4f1c1b87268b877f","slug":"sanjay-leela-bhansali-film-padmaavat-day-12-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के कलेक्शन में 12वें दिन जबरदस्त डाउनफॉल, सिर पकड़कर बैठ सकते हैं भंसाली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के कलेक्शन में 12वें दिन जबरदस्त डाउनफॉल, सिर पकड़कर बैठ सकते हैं भंसाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Feb 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
PADMAVATI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने रिलीज के पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई दर्ज की लेकिन दूसरे हफ्ते के पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त डाउनफॉल देखने को मिला। फिल्म ने सोमवार को महज 7 करोड़ की कमाई की। आपको बता दें कि इससे पहले ये आंकड़ा 10 करोड़ के पार दर्ज किया गया था। हालांकि फिल्म महज 12 दिनों में 220 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। 'पद्मावत' ने रिलीज के पहले हफ्ते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 166.50 करोड़ और दूसरे हफ्ते 46 करोड़ की कमाई की है। कई राज्यों में बैन होने के बावजूद इंडिया ने फिल्म में 219.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
पद्मावत
हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की अब तक की कमाई से सभी आंकड़े शेयर किए हैं। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 219 करोड़ 50 लाख रुपये हो गया है, जिसमें पेड प्रीव्यू के पांच करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
#Padmaavat is ROCK-STEADY... [Week 2] Fri 10 cr, Sat 16 cr, Sun 20 cr, Mon 7 cr. Total: ₹ 219.50 cr. India biz. SUPER-HIT.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 6, 2018
पद्मावत
रिलीज के पहले दिन गुरुवार को 19 करोड़, शुक्रवार को 32 करोड़, शनिवार को 27 करोड़, रविवार को 31 करोड़, सोमवार को 15 करोड़ रुपए, मंगलवार को 14 करोड़, बुधवार को 12.50, गुरुवार को 11 करोड़ कमाकर पहले हफ्ते 166.50 करोड़ तो वही रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म के खाते में 10 करोड़ और शनिवार को 16 रविवार को 20 करोड़ रुपये आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
padmavati
वर्ल्ड वाइड 'पद्मावत' ने रिलीज के 12वें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के दूसरे सोमवार की कमाई मिलाकर फिल्म का अब तक का कलेक्शन 400 करोड़ पार हो चुका है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था।