फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंवारे रहकर संजीव कुमार ने अकेले ही बिता दी जिंदगी, इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था शादी का प्रपोजल

Mon, 09 Jul 2018 09:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
sanjeev kumar and hema malini story birthday special

बॉलीवुड के इतिहास का जब भी जिक्र होगा उसमें फिल्म 'शोले' जरूर शामिल होगी। फिल्म का एक-एक किरदार अभी भी लोगों के जेहन में है। इन्हीं किरदारों में से एक 'शोले' के ठाकुर को भला कौन भूल सकता है। बिना बाजुओं के गब्बर को खत्म करते उस हीरो ने बॉलीवुड सिनेमा के सारे स्टीरियोटाइप तोड़ दिए। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्टर संजीव कुमार की।

sanjeev kumar and hema malini story birthday special

बहुत कम लोगों को पता है कि संजीव कुमार का वास्तविक नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। उनका जन्म 9 जुलाई 1938 को गुजरात के सूरत में हुआ था। बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया। जहां संजीव कुमार ने फिल्म स्कूल में दाखिला लिया। 

sanjeev kumar and hema malini story birthday special

संजीव कुमार कभी भी अपने करियर में एक्सपेरीमेंट करने में पीछे नहीं रहे। जब बाकी एक्टर्स हीरोइनों के साथ रोमांटिक फिल्में किया करते थे तब भी वो दूसरे किरदार करने से पीछे नहीं रहे। थियेटर करने के दौरान संजीव कुमार ने 22 साल की उम्र में 60 साल के आदमी का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjeev kumar and hema malini story birthday special

साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'खिलौना' में संजीव के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म सुपरहिट रही और संजीव कुमार रातों रात स्टार बन गए। इसी साल फिल्म 'दस्तक' भी रिलीज हुई, जिसमें उन्हें उनके किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। 

विज्ञापन
sanjeev kumar and hema malini story birthday special

परदे पर ज्यादातर गंभीर रोल करने वाले संजीव कुमार असल जिंदगी में भी बेहद संजीदा थे। उन्होंने मोहब्बत भी उतनी ही संजीदगी से की लेकिन शायद वो उनके किस्मत में नहीं था। माना जाता है कि संजीव कुमार को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से बेपनाह मोहब्बत थी। हेमा भी उन्हें पसंद करती थे लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र हेमा की जिंदगी में आए जिसके बाद हेमा ने धर्मेंद्र से शादी का फैसला किया और संजीव कुमार के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed