फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड किस्सा: सारा अली खान ने तुड़वाई थी सैफ और करीना की 'नो किसिंग पॉलिसी', दी थी ये सलाह

Sun, 03 Oct 2021 10:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 03 Oct 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan broke Saif and Kareena no kissing policy gave this advice
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी खुद से 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी, जिससे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। सैफ और अमृता ने 13 साल बाद आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। इसके बाद, सैफ ने एक्ट्रेस करीना कपूर संग अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की। 



करीना सैफ से शादी के बाद सारा और इब्राहिम की सौतेली मां बन गईं। लेकिन असल जिंदगी में करीना और सारा दोस्ती भरा रिश्ता साझा करती हैं। तभी तो जब करीना और सैफ ने शादी के बाद खुद पर नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी लगाई थी, तब सारा ने ही अपने पापा सैफ और करीना को इस बारे में समझाया था और दोनों की इस पॉलिसी को तुड़वा दिया था। ये बात खुद करीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी।

Sara Ali Khan broke Saif and Kareena no kissing policy gave this advice
करीना कपूर - फोटो : Instagram

करीना कपूर ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एकट्रेस ने खुलासा किया था कि, जब वह और सैफ शादी के बंधन में बंध गए थे, तो उन दोनों ने फैसला किया था कि, वह अपने काम में नो ऑन-स्क्रीन किसिंग पॉलिसी अपनाएंगे। लेकिन दोनों की इस सोच को सारा अली खान ने बदल दिया था। करीना ने इंटरव्यू में कहा था, 'कई लोगों को ये बात पता नहीं है कि, सारा ने मुझे और सैफ को नो ऑन-स्क्रीन किसिंग पॉलिसी के बारे में समझाया था। हुआ यूं था कि, सैफ ने सारा को बताया था कि, हमने फिल्मों में को-स्टार के साथ किसिंग सीन नहीं करने का फैसला लिया है।' 

Sara Ali Khan broke Saif and Kareena no kissing policy gave this advice
sara ali khan - फोटो : instagram

इसके आगे करीना ने कहा था, 'सैफ की बात सुनकर सारा हैरान हो गई थीं। उसने कहा था कि, मुझे लगता है कि, ये बहुत ही बचकाना है क्योंकि आप दोनों एक्टर्स हैं और आज के समय में जिस तरह की फिल्में बन रही हैं, उसमें दो स्टार्स का किस करना आम बात है और मुझे भी इसमें कुछ गलत नहीं लगता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan broke Saif and Kareena no kissing policy gave this advice
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
अपनी बात जारी रखते हुए करीना ने कहा, 'जैसे मेरी फिल्म 'की एंड का' में, मैं और अर्जुन पति और पत्नी का रोल निभा रहे थे। अब हम प्यार करते समय दो फूलों को मिलते हुए दिखा दें, ये तो हो नहीं सकता है। इसलिए सारा ने कहा था, मुझे लगता है कि, आपको ऑन स्क्रीन किस करना चाहिए। उसने हमें वाकई में प्रभावित किया था।'
 
विज्ञापन
Sara Ali Khan broke Saif and Kareena no kissing policy gave this advice
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि, सारा अली खान बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री हैं, जिनका नाम अब तक कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। एक बार पॉपुलर चैट 'कॉफी विद करण' में सारा अपने पिता सैफ अली खान संग आई थीं। इस दौरान जब शो के होस्ट करण जौहर ने सैफ से पूछा था कि, क्या वह कार्तिक आर्यन और सारा के रिलेशनशिप से खुश होंगे? तो इस पर सैफ ने कहा था कि, इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed