{"_id":"606145d68ebc3e590d66c413","slug":"sara-ali-khan-couldn-t-resist-posing-at-saif-chai-wala-wrote-post-for-dad-saif-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सैफ' की चाय की दुकान पर नजर आईं सारा अली खान, तस्वीर साझा कर पिता के लिए लिखा ये खास मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सैफ' की चाय की दुकान पर नजर आईं सारा अली खान, तस्वीर साझा कर पिता के लिए लिखा ये खास मैसेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 29 Mar 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। होली की धूम के बीच एक बार फिर से सारा सुर्खियों में हैं। हाल ही में सारा अली खान ने एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। इस तस्वीर में सारा एक दम देसी अंदाज में नजर आ रही हैं।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस तस्वीर के बैकग्राउंड के चलते सारा चर्चा में हैं। इसमें सारा एक टी स्टॉल पर बैठी हैं और चाय स्टॉल का नाम 'सैफ चाय वाला' है। सारा अली खान ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'आई लव माय डैड।'
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
सारा की ये इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। सारा अली खान ने जो लेटेस्ट तस्वीर साझा की है उसमें वो एक किताब पढ़ते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वो सोफे पर लेटी हैं और हाथ में किताब थामे हुए हैं। हालांकि इसके साथ सारा ने जो कैप्शन दिया है वो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
बता दें कि कुछ समय पहले ही सारा ने एक रॉयल फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में उनका नवाबी अंदाज देखने को मिला था।इन तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने लिखा था कि वो एक घरेलू, सुंदर और सुशील लड़की हैं जिन्हें एक अच्छे प्रपोजल की जरूरत है। फैंस को सारा की ये तस्वीर काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थीं। फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था, लेकिन सारा और वरुण की केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी। सारा बहुत जल्द अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।