सब्सक्राइब करें

हैप्पी होली: अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड के सितारों ने दीं शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 29 Mar 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
Happy holi 2021 bollywood celebrites wishes on the festival of colors
बॉलीवुड सितारों ने होली की दी शुभकामनाएं - फोटो : instagram/amitabhbachchan, priyankachopra

सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। देशभर में लोग इस दिन का इंतजार करते हैं खासकर उत्तर भारत में होली बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार कई राज्यों में हिदायतें भी दी गई हैं और लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है। अब ऐसे में सोशल मीडिया बढ़ा माध्यम बन गया है जहां सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को होली के त्योहार पर विश तो किया ही है साथ ही उन्होंने अपनी यादें भी साझा की हैं।

Trending Videos
Happy holi 2021 bollywood celebrites wishes on the festival of colors
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋतिक रोशन ने होली की शुभकामनाए देते हुए कहा- ‘प्यार, हंसी, जिंदादिली, हैप्पी होली, खूबसूरत लोग, आशीर्वाद बना रहे।‘

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy holi 2021 bollywood celebrites wishes on the festival of colors
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ होली खेलते हुए पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन को अमिताभ ने अपने कंधे पर बिठा रखा है। सभी होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा- ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे... होली है।‘

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Happy holi 2021 bollywood celebrites wishes on the festival of colors
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा लिखती हैं, ‘हैप्पी होली, फूलों से बने ऑर्गेनिक गुलाल से मुझे प्यार है।‘

विज्ञापन
Happy holi 2021 bollywood celebrites wishes on the festival of colors
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में हों लेकिन हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। होली के मौके पर उन्होंने निक जोनस और अपने सास ससुर के साथ तस्वीर पोस्ट की। सभी के चेहरे पर रंग लगा हुआ है। प्रियंका लिखती हैं- ‘होली, रंगों का यह त्योहार मेरा पसंदीदा है। उम्मीद है हम सब इसे अपने चाहने वालों के साथ मनाएंगे लेकिन अपने घर पर। सभी को हैप्पी होली।‘

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed