होली का त्योहार रंगों और मस्ती का त्योहार है। इस दिन चाहे आम इंसान हो या बॉलीवुड सभी होली की खुमारी में डूबे नजर आते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें होली बिल्कुल भी पसंद नहीं और रंगों का नाम सुनते ही गायब हो जाते हैं। इस लिस्ट में तापसी पन्नू से लेकर रणबीर कपूर जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितरों के नाम जो होली से परहेज करते हैं।
Holi 2021: इन बॉलीवुड सितारों को लगता है रंगों के नाम से डर, लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का है, उन्हें होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जॉन का कहना हा कि होली के मौकेपर लोग होली के केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। ये केमिकल त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, कुछ लोग होली वाले दिन त्योहार के नाम पर महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हैं।
इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। जी हां। रणवीर को होली बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें अच्छा नहीं लगता जब कोई उनके चेहरे पर रंग लगा दे। रणवीर सिंह बताते हैं कि रंग पर्यावरण के लिए बेकार होते हैं। त्योहार के मौके पर रणवीर सिंह को अपने आसपास रंगों का होना अच्छा नहीं लगता।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को होली जरा भी पसंद नहीं है। कपूर खानदान की होली पार्टीज में सभी नजर आते हैं लेकिन रणबीर कपूर वहां से गायब रहते हैं। कहा जाता है कि फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के 'बलम पिचकारी' की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर की हालत खराब हो जाती है।
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने माता पिता के चलते होली नहीं खेलती हैं। तापसी पन्नू के माता पिता इस त्योहार को पसंद नहीं करते हैं। इसके चलते तापसी को कभी होली खेलने का मौका नहीं मिला है। होली के मौके पर तापसी पन्नू अपने काम में व्यस्त रहती हैं।