{"_id":"5e387e4c3b4be91b007e91e2","slug":"sara-ali-khan-hert-for-her-over-acting-in-love-aaj-kal-kartik-aaryan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओवर एक्टिंग पर ट्रोल होकर दुखी हैं सारा अली खान, बोलीं- आत्मविश्वास को झटका लगता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ओवर एक्टिंग पर ट्रोल होकर दुखी हैं सारा अली खान, बोलीं- आत्मविश्वास को झटका लगता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Love aaj Kal
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान और कार्तिका आर्यन की जोड़ी पहली बार पर्दे पर फिल्म 'लव आजकल' के साथ आ रही है। फिल्म आने से पहले ही दोनों को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है। डेटिंग से लेकर साथ घूमने तक की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। हालांकि दोनों एक्टर्स डेटिंग की बात को टालते रहे हैं। लेकिन आग पर पानी उतना ही पड़ा कि धुंआ उठता रहे। 16 जनवरी को जब 'लव आजकल' का ट्रेलर रिलीज हुआ तो कुछ फैंस को ये जोड़ी पर्दे पर अच्छी नहीं लगी। साथ ही सारा को भी एक्टिंग के लिए ट्रोल किया जाने लगा।
Trending Videos
2 of 4
Love aaj Kal
- फोटो : Social Media
ट्रेलर में एक सीन के सारा इमोशनल होकर कार्तिक से कहती हैं कि 'तुम मुझे तंग करने लगे हो।' इस सीन को लेकर सारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने इसे ओवर एक्टिंग तक बता दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने कहा कि एक्टिंग के लिए ट्रोल होना उन्हें काफी हर्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Love aaj Kal
- फोटो : Social Media
फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में सारा ने कहा, 'लोग अगर मुझे मोटा होने के लिए ट्रोल करते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अगर आपने मुझे कैप पहनने के लिए ट्रोल किया तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मैं यहां अभिनय करने के लिए हूं। यही मेरा काम है, यही मेरा पेशा है। यह मामला गंभीर है। इसलिए, जब मुझे एक्टिंग के लिए ट्रोल किया जाता है, अचानक, पूरे आत्मविश्वास को झटका लगता है। मेरे लिए ट्रोलर्स को अनदेखा करना मुश्किल है। पहली बार ऐसा हुआ है जब में इसके लिए हर्ट कर महसूस कर रही हूं।'
4 of 4
Love Aaj Kal 2 first look
- फोटो : Instagram
सारा ने कहा कि उन सीन के दौरान मैं वाकई में रो रही थी। उनको रियल बनाने के लिए मैं वैसा ही महसूस करने की कोशिश कर रही थी। उस समय मेरे दिमाग में जो आया वो मैंने उसे करने की कोशिश की। सारा मानती हैं कि दर्शकों को अभिनेत्रियों से हमेशा अच्छी दिखने की उम्मीद दोष देने वाली हो सकती हैं। शूट करते समय हमेशा अच्छा शॉट नहीं आ सकता। ये गलत धारणा है कि हीरोईन को रोते वक्त, मरते वक्त, खाते वक्त हमेशा अच्छा ही लगना चाहिए। बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X