सब्सक्राइब करें

शाहरुख-गौरी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, KKR समेत तीन कंपनियों की 70 करोड़ की संपत्ति जब्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 04 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
ED Seizes Assets Rs 70 Crore Of Three Companies with Shahrukh Khan gauri khan in Rose Valley Scam
shahrukh khan and gauri khan - फोटो : PTI

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जीरो फ्लॉप होने के बाद से उनके दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे। साल 2019 में फैंस शाहरुख की फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराशा मिली। जीरो के बाद शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। इस बीच अभिनेता पर एक और मुसीबत आ गई है। रोजवैली पोंजी घोटाले में शाहरुख से जुड़ी कंपनी समेत तीन कंपनियों की 70 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली गई है।

Trending Videos
ED Seizes Assets Rs 70 Crore Of Three Companies with Shahrukh Khan gauri khan in Rose Valley Scam
ED - फोटो : ANI

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मल्टीपल रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता और कोलकाता नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर यह कार्रवाई की है। शाहरुख आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक और निदेशक हैं। इनमें तीनों कंपनियों के बैंक खातों में 16.20 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के रामनगर और महिशदल में 24 एकड़ जमीन, मुंबई के दिलकप चैंबर में एक फ्लैट, कोलकाता के ज्योति बसु नगर में एक एकड़ जमीन और रोजवैली समूह का एक होटल शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ED Seizes Assets Rs 70 Crore Of Three Companies with Shahrukh Khan gauri khan in Rose Valley Scam
Rose Vally - फोटो : Social Media

प्रवर्तन निदेशालय का मानना है कि रोजवैली घोटाला, शारदा पोंजी घोटाले से ज्यादा बड़ा घोटाला है। रोजवैली चिटफंड घोटाले में रोजवैली ग्रुप ने लोगों से दो अलग-अलग स्कीम का लालच दिया और आम लोगों का पैसा हड़प लिया। इसके जरिए कंपनी ने लोगों से 17,520 करोड़ रूपये लिए। जिसमें से 10,850 रूपये लोगों को वापस कर दिए गए और बाकी 6670 करोड़ राशि अभी भी बकाया है।

ED Seizes Assets Rs 70 Crore Of Three Companies with Shahrukh Khan gauri khan in Rose Valley Scam
गौतम कुंडू - फोटो : Social Media

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की क्रिकेट टीम है और इसके निदेशकों में अभिनेता शाहरुख खान, गौरी खान के साथ-साथ जूही चावला के पति जय मेहता शामिल हैं। ईडी ने 2014 में पीएमएलए के तहत नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कुंडू को कोलकाता में एजेंसी ने 2015 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
ED Seizes Assets Rs 70 Crore Of Three Companies with Shahrukh Khan gauri khan in Rose Valley Scam
शाहरुख खान और डेविड लेटरमैन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2015 में आईपीएल में कथित विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के संबंध में शाहरुख खान से भी पूछताछ की गई थी। इसमें शक जताया गया कि अभिनेता ने लगभग नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (KRSPL) के शेयरों कम कीमत पर बेचा।

तापसी पन्नू के 'थप्पड़' से प्रभावित हुई ये महिला, पति के खिलाफ लिया ये बड़ा फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed