बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह बहुत बार सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। कई बार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सोनम कपूर ट्रोलर्स ने निशाने पर भी आ चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। सोनम को उनके पिता अभिनेता अनिल कपूर की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक तस्वीर में नजर आने पर ट्रोल किया गया।
पिता अनिल कपूर की दाऊद इब्राहिम के साथ दिखी तस्वीर पर सोनम ने दी सफाई, ट्रोलर्स को दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने शाहीन बाग में हुई फायरिंग की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सोनम कपूर ने ट्वीट किया- 'यह ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत में ऐसा होगा। इस विभाजनकारी खतरनाक राजनीति को रोकें। यह नफरत फैलाता है। अगर आप खुद को हिंदू मानते हैं तो समझ लें कि कोई भी चीज धर्म और कर्म पर आधारित होता है। यह इन दोनों में से नहीं है।' उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करने लगे और उन्हें ट्रोल करने लगे।
This is something that I never imagined would happen in India. Stop this divisive dangerous politics. It fuels HATE. If you believe yourself to be a Hindu then understand that the religion is about Karma and dharma and this is not either of those. https://t.co/nAZcUX6p7o
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम को ट्रोल करने के लिए उनके पिता अनिल कपूर की पुरानी तस्वीर को साझा कर दिया जिसमें वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ दिखाई दे रहे हैं। यूजर ने उनसे इस तस्वीर पर जवाब मांगा, जिसका सोनम ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने जवाब में कहा, 'वह राज कपूर और कृष्णा कपूर के साथ मैच देखने गए थे और बॉक्स में थे। मुझे लगता है आपको किसी पर ऊंगली उठाना बंद कर देना चाहिए क्योंकि ऐसे में अन्य 3 ऊंगलियां आप पर होती हैं। भगवान आपको हिंसा फैलाना के लिए माफ करें।'
Then leave our country madam I try my best. I hope you’re doing the same.
इसके अलावा सोनम कपूर को और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कमेंट में ट्रोल करने की कोशिश जिसका अभिनेत्री ने मजबूती से जवाब दिया। SUSHIL KUMAR नाम के यूजर ने ट्वीट में लिखा, तो फिर आप हमारा देश छोड़ दो। इस पर सोनम कपूर ने जवाब में कहा फर्जी हिंदू। इसके अलावा सोनम कपूर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े पर कटाक्ष करने की वजह से भी सुर्खियों में हैं। अनंत कुमार ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संघर्ष को 'ड्रामा' बताया। अनंत के इस बयान पर सोनम कपूर का रिएक्शन भी वायरल हुआ।

बीजेपी सांसद अनंत कुमार ने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि ऐसे लोगों को भारत में महात्मा क्यों कहा जाता है। पूरे स्वतंत्रता आंदोलन का मंचन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से हुआ। इनमें से कोई भी कथित नेता अंग्रेजों द्वारा एक बार भी मारा पीटा नहीं गया। उनका स्वतंत्रता आंदोलन सिर्फ ड्रामा था। एक समझौता था। अनंत कुमार ने ये बयान बेंगलूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। वहीं अनंत के इस बयान पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हे राम।' सोनम कपूर के रिएक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: भाजपा नेता ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को बताया 'ड्रामा', अभिनेत्री ने कहा- 'हे राम...'

कमेंट
कमेंट X