फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश में सजेगी 21वें iifa अवार्ड्स की महफिल, इंदौर में शो की पहली बार मेजबानी करेंगे सलमान

Mon, 03 Feb 2020 09:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 03 Feb 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Jacqueline Fernandez announced IIFA Awards 2020 date in bhopal
Salman Khan, Kamal Nath,Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala

सलमान खान 21वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) को अपने गृहनगर इंदौर में होस्ट करेंगे। यह समारोह 27 से 29 मार्च को संपन्न होगा। वहीं 21 मार्च को भोपाल में एक प्री-इवेंट समारोह आयोजित होगा। यह घोषणा आज भोपाल में आयोजित हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है, जिसमें सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहे।

Salman Khan and Jacqueline Fernandez announced IIFA Awards 2020 date in bhopal
Salman Khan, Kamal Nath,Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि यह पहली दफा होगा जब सलमान खान इस समारोह की मेजबानी करेंगे। सलमान का साथ अभिनेता रितेश देशमुख निभाएंगे। समारोह में  जैकलीन फर्नांडीज और कैटरीना कैफ की परफॉरमेंस भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही अरिजीत सिंह, सचिन-जिगर और तनिष्क बागची के संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे। उल्लेखनीय है कि आईफा पहली बार भारत में मुंबई से बाहर होने जा रहा है।

Salman Khan and Jacqueline Fernandez announced IIFA Awards 2020 date in bhopal
Salman Khan, Kamal Nath,Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala mumbai

इस मौके पर सलमान खान ने कहा, ' आईफा का हिस्सा बनना हमेशा खुशी की बात होती है और इनके 21वें सेलिब्रेशन के अवसर पर, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अपने गृहनगर इंदौर में पहली बार आईफा अवार्ड्स की मेजबानी करूंगा। यह साल की एक शानदार शुरुआत है। मैं भारतीय सिनेमा के मेगा उत्सव का जश्न मनाने और इसमें अपना योगदान देने और अतुल्य भारत के सच्चे हृदय स्थहल के अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Jacqueline Fernandez announced IIFA Awards 2020 date in bhopal
Salman Khan, Kamal Nath,Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala mumbai

वहीं जैकलीन फर्नांडीज ने बताया, 'आईफा वैश्विक समारोह का सच्चा प्रतीक है। इसके प्रशंसक काफी बड़े पैमाने पर हैं। यह भारतीय सिनेमा की काबिलियत का जश्न दुनिया भर में मनाता है। इसके सात ही पूरी फिल्म पूरी फिल्म बिरादरी को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मंचों पर अपने प्रशंसकों से जुड़ने का शानदार अवसर प्रदान करता है। मैं इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हूं।'

विज्ञापन
Salman Khan and Jacqueline Fernandez announced IIFA Awards 2020 date in bhopal
Salman Khan, Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala mumbai

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह खुशी का पल है कि टोरंटो, लंदन, न्यूयॉर्क और मैड्रिड जैसे दुनिया के चुनिंदा शहरों के बाद आईफा की यात्रा इंदौर पहुंच गई है। मध्य प्रदेश आईफ अवार्ड्स 2020 की मेजबानी को लेकर काफी उत्साहित है। यह अंतराष्ट्रीय पटल पर खुद को पेश करने का एक खास मौका है। हम उम्मीद करते हैं कि इससे मध्य प्रदेश में फिल्म निर्माण को आमंत्रित करने, रोजगार पैदा करने और मीडिया-मनोरंजन का केन्द्र बनने की तरफ कौशल और प्रतिभा का निर्माण करेगा। ' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed