सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अक्षय कुमार की राह चले शाहिद कपूर, करण जौहर की इस खास फिल्म में आएंगे नजर

अमर उजााल ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 03 Feb 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor will seen in Karan Johar new patriotic film
शाहिद कपूर - फोटो : एएनआई

हिंदी सिनेमा जगत में कलाकार एक के बाद देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को साइन कर रहे हैं। अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अजय देवगन जैसे कलाकारों की फेरिस्त में अब शाहिद कपूर का भी नाम जुड़ गया है। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में वह धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही एक देशभक्ति फिल्म में नजर आएंगे। करण जौहर ने अभी इस फिल्म के लिए अभिनेता के तौर पर शाहिद को कॉस्ट कर लिया है। अभी तक फिल्म में सिर्फ शाहिद कपूर की ही एंट्री हुई है। दूसरे कलाकारों को फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि शाहिद 'जर्सी' फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद इस फिल्म की तैयारियों में लग जाएंगे।

Trending Videos
Shahid Kapoor will seen in Karan Johar new patriotic film
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media

धर्मा प्रोडक्शंस के इस फिल्म की जुड़ी ताजा जानकारी के अनुसार इस फिल्म का निर्देशन एक नए निर्देशक द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि धर्मा प्रोडक्शंस 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' का निर्देशन भी एक नए निर्देशक भानु प्रताप सिंह कर रहे हैं। इससे पहले भी करण जौहर के इस प्रोडक्शन हाउस ने करीब एक दर्जन से अधिक नए निर्देशकों को मौका दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor will seen in Karan Johar new patriotic film
shahid kapoor - फोटो : social media

शाहिद कपूर की मौजूदा फिल्म 'जर्सी' की बात करें तो इस फिल्म का निर्माण भी धर्मा प्रोडक्शंस ही कर रही है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं। उन्होंने ही तेलुगू फिल्म 'जर्सी' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम रोल अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म इस साल 28 अगस्त को रिलीज हो सकती है।

Shahid Kapoor will seen in Karan Johar new patriotic film
Shahid Kapoor - फोटो : social media

गौरतलब है कि शाहिद कपूर पिछले साल फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। यह फिल्म तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक है। देखना दिलचस्प होगा कि 'जर्सी' को बॉक्स ऑफिस पर कैसी सफलता हासिल होती है। 

पढ़ें: 'मैदान' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, यूजर्स ने कहा- 'ब्रह्मास्त्र' के चलते अजय देवगन ने छोड़ा मैदान'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed