बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू एक बार फिर से अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम थप्पड़ है। ये फिल्म एक ऐसी पत्नी की कहानी को बयां करने वाली है जो पति से एक थप्पड़ खाने के बाद उससे अलग होने का फैसला कर लेती है। बीते दिनों फिल्म थप्पड़ का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसको दर्शकों और तापसी पन्नी के फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं थप्पड़ के ट्रेलर को देखने के बाद एक महिला ने इससे बड़ी प्रेरणा ली है।
तापसी पन्नू के 'थप्पड़' से प्रभावित हुई ये महिला, पति के खिलाफ लिया ये बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपने साथ हुए घरेलू हिंसा के बारे में बात करत हुई नजर आ रही है। साथ ही ये भी बता रही है कि फिल्म थप्पड़ का ट्रेलर देखने के बाद अब वह भी मजबूती से फैसले लेगी। वीडियो में नजर आने वाली महिला बताती है कि उसने पहले भी पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हुई है, लेकिन बार-बार घरेलू हिंसा का शिकार होने के बावजूद वह अपने पति के पास वापस चली गई थी। फिल्म थप्पड़ के ट्रेलर को देखने के बाद अब उसने ऐसा दोबारा नहीं करने की बात कही है।
इस वीडियो को रुद्राणी चट्टोराज नाम की सोशल मीडिया यूजर्स ने साझा किया। इस वीडियो को फिल्म थप्पड़ की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने रीट्वीट करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है। इस वीडियो को साझा करते हुए तापसी ने ट्वीट में लिखा, 'इससे मेरी आंखों में आंसू आ गए हैं। हम में से कई महिलाएं चुपचाप दिन-रात इन सब चीजों को सहती रहती हैं। कोई भी 'मजबूरी' जहर से भरे जीवन जीने के लिए बड़ी नहीं होती। उम्मीद करती हूं कि यह इसको अब चुपचाप नहीं सहेगी बल्कि इसके लिए कुछ जरूर करेगी।' तापसी पन्नू के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Meet my help ,Bindu.When she is not there my life goes topsy-turvy. She has three children&violent husband,who has hit her many times.I have tried to help her in the past,few times she even officially complained,but she went back to him. Showed her the #ThappadTrailer .@taapsee pic.twitter.com/dNO9rUHRL2
वहीं फिल्म थप्पड़ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद तापसी पन्नू को नया नाम निडर शेरनी मिला है। ये नया तमगा तापसी को उनकी अगली फिल्म थप्पड़ की सह अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दिया है। अभिनेत्री दीया मिर्जा जल्द ही फिल्म 'थप्पड़' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य किरदार में हैं। दीया ने फिल्म और तापसी को लेकर अपने विचार जाहिर करते हुए 'थप्पड़' को प्रभावी फिल्म करार दिया है और तापसी की तुलना एक निडर शेरनी से की।
This brought tears in my eyes..... how many of us are going through it silently day in and day out. No ‘majboori’ is big enough to live a life of toxicity. I am hoping she does SOMETHING about it n not take it silently anymore. #Thappad “IT IS NOT OK” https://t.co/ye8AK65lmS
दीया आगे कहती हैं, 'मेरी कोशिश ऐसी मानवीय कहानियों का हिस्सा बनने की रही है जो सच्चाई को दर्शाती हों और हमें सोचने के लिए मजबूर करती हों। साथ ही ऐसी कहानियां हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सके। 'थप्पड़' ऐसी ही एक फिल्म है, जो बहुत ही प्रभावी है और निश्चित तौर पर समाज पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।' दीया ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली तापसी पन्नू की अदाकारी की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया, 'तापसी एक निडर शेरनी है जिनके काम की मैं हमेशा प्रशंसक रही हूं। एक कमाल की स्टारकॉस्ट का हिस्सा बनकर मैं काफी उत्साहित हूं जो इतने महत्वपूर्ण कहानी के लिए सामूहिक तौर पर एक साथ आए हैं।'
पढ़ें: जैकलीन के साथ भोपाल पहुंचे सलमान, बताया कब होगा आईफा अवॉर्ड्स 2020 का आगाज

कमेंट
कमेंट X