फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मशहूर तमिल ब्लॉकबस्टर के हिंदी रीमेक का एलान, दर्शकों को बना चुकी है अपना मुरीद

Mon, 03 Feb 2020 08:01 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 03 Feb 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Tamil action blockbuster Kaithi to get Bollywood remake
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल की तमिल ब्लॉकबस्टर 'कैथी' की हिंदी रिमेक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।  रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स इस फिल्म को साझे तौर पर प्रोड्यूस करने जा रहा है। इस हिंदी रीमेक का निर्देशन 'कैथी' को बनाने वाले मशहूर तमिल फिल्मकार लोकेश कनगराज ही करेंगे। इस फिल्म के जरिए वह हिंदी फिल्म जगत में कदम रखेंगे। फिल्म की कॉस्ट और क्रू की अभी घोषणा नहीं की गई है।

Tamil action blockbuster Kaithi to get Bollywood remake
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया

'कैथी' पिछले साल दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म के निर्देशन और स्क्रीनप्ले को काफी सराहा गया था। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों को भी भाएगी।

Tamil action blockbuster Kaithi to get Bollywood remake
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बारे में बात करते हुए ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के स्थापक एस. आर. प्रभु ने कहा, 'कैथी बिना हीरोइन और बिना गाने के बनी 100 प्रतिशत एक्शन जॉनर की फिल्म है।  इन दोनों ही समीकरणों के बिना यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई जिसे दक्षिण सिनेमा प्रेमियों ने खूब सराहा था। हमें खुशी है हमने इसके हिंदी रीमेक के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। हमें विश्वास है कि यह फिल्म पूरे देश में भी खूब सराही जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil action blockbuster Kaithi to get Bollywood remake
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अपनी इस नई साझेदारी को लेकर रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने कहा, 'कैथी एक मनोरंजक थ्रिलर फिल्म है जो की अपराधों का सामना करने वाली पुलिस के प्रति एक सम्मान है। इस तरह की फिल्म आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। मैं आश्वस्त हूं कि ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के साथ मिलकर हम एक अच्छी रचनामत्क टीम का निर्माण करेंगे जो इस हिंदी रीमेक के साथ न्याय कर सके।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed