रोहित शेट्टी निर्देशित अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में एक बार फिर सूर्यवंशी चर्चा में आ गई है और इस बार वजह कटरीना कैफ हैं। फिल्म सूर्यवंशी के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कटरीना कैफ झाड़ू लगाते नजर आ रही हैं।
VIDEO: पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को मिला कटरीना का साथ, झाड़ू से हुई अक्षय की पिटाई
दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कटरीना कैफ झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में अक्षय कुमार की आवाज आती है। अक्षय पूछते हैं- कटरीना जी आप क्या कर रही हैं? इस सवाल पर कटरीना बोलती हैं- साफ-सफाई और फिर उन्हें हटने के लिए कहती हैं।
वहीं इतना कहने के बाद वो मजाक मजाक में ही अक्षय कुमार को झाड़ू करने के लिए पीछे हटने का बोलती हैं और फिर अक्षय को झाड़ू से ही मजाक मजाक में पीटने लगती हैं। वहीं वीडियो में अक्षय कुमार कहते सुनाई दे रहे हैं, 'मुझे क्यों मार रही हैं।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
Spotted : The newest #SwachhBharat brand ambassador on the sets of #Sooryavanshi 😬 @katrinakaif #BTS
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है, 'सूर्यवंशी के सेट पर स्वच्छता अभियान की सबसे नई ब्रैंड एम्बेस्डर मिलीं।' इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स तो जल्द से जल्द इस फिल्म को रिलीज करने की बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन भी एक सीन में नजर आ सकते हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में अजय देवगन और सिंबा में रणवीर सिंह पुलिस के किरदार में नजर आ चुके हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
