बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़िया हैं जो अक्सर अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे ही एक परफेक्ट कपल की लिस्ट में शुमार हैं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा। सोमवार को रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी शादी की नौंवी सालगिरह मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल ने बड़े ही अनोखे अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया है।
रितेश और जेनेलिया ने मनाई शादी की सालगिरह, एकसाथ पूरे किए आठ साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी बॉलीवुड जगत में न सिर्फ क्यूट बल्कि फन लविंग भी कही जाती है और सोशल मीडिया इस बात का गवाह भी है। वेडिंग एनीवर्सरी के खास मौके पर दोनों ने एक दूसरे को फनी वीडियो पोस्ट कर विश किया।
Happy Anniversary Baiko @geneliad
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on
3 फरवरी 2012 को रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा शादी के बंधन में बंधे थे। वेडिंग एनीवर्सिरी के खास मौके पर रितेश ने अपने और जेनेलिया के खूबसूरत लम्हों को एक फनी वीडियो के साथ साझा किया। वीडियो के कैप्शन के अंत में रितेश ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी बाइको'। वैसे बता दें कि बाइको एक मराठी शब्द है जिसका मतलब पत्नी होता है।
रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया ने भी एक रोमांटिक वीडियो रितेश को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके साथ ही जेनेलिया ने अपनी वीडियो के कैप्शन के अंत में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी रितेश। मुझे तुम्हारी पत्नी होना पसंद है।'
A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on
गौरतलब है कि एक तरफ जहां रितेश देशमुख फिल्मों में काफी एक्टिव हैं तो वहीं दूसरी ओर जेनेलिया ने एक लंबे वक्त से फिल्मों से दूरी बनाकर रखी है। लेकिन जेनेलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वक्त वक्त पर अपने फैंस के लिए तस्वीरों और वीडियोज साझा करती रहती हैं। वहीं रितेश देशमुख आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे।
पढ़ें: बंदूक और नशे पर गाना गाकर बुरा फंसा ये पंजाबी गायक, दर्ज हुई FIR