सब्सक्राइब करें

बंदूक और नशे पर गाना गाकर बुरा फंसा ये पंजाबी गायक, दर्ज हुई FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 03 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
fir file against Sidhu Moose wala Mankirt Aulakh for make song on drug and gun Culture
Mankirt Aulakh, Sidhu Moose wala - फोटो : amar ujala

अपने गाने से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन दिनों पर अपने गानों में हिंसा फैलाने और गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप है। पंजाब पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख के गाने काफी वायरल हो रहे हैं जिनपर आपत्ति जताई गई है। 

Trending Videos
fir file against Sidhu Moose wala Mankirt Aulakh for make song on drug and gun Culture
Sidhu Moose wala - फोटो : social media

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख के खिलाफ सेक्शन 294, 504 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों गायकों पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वकील की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। वकील के अनुसार सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख के गाने ‘पखिया-पखिया-पखिया गन विच पंज गोलियां’,'जट्टी जो मोर वरगी',  हिंसा को बढ़ावा देता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
fir file against Sidhu Moose wala Mankirt Aulakh for make song on drug and gun Culture
Mankirt Aulakh - फोटो : social media

सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख अपने गानों की वजह से कई बार विवादों में आ चुके हैं। उनके गाने पर हिंसा फैलाने, गन कल्चर, नशे और ड्रग्स को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस तरह के गानों को बढ़ावा ना देने के निर्देश दिए थे। वहीं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुख को निर्देश दिए हैं कि वह यह सुनिश्चित करें कि शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाला कोई भी गाना सार्वजनिक आयोजनों में ना बजे।

fir file against Sidhu Moose wala Mankirt Aulakh for make song on drug and gun Culture
Sidhu Moose wala - फोटो : social media

वहीं साल 2018 में भी मनकीरत औलख के गानों को लेकर काफी विवाद हुआ था। वह पीयू में होने वाले चर्चित कल्चरल कार्यक्रम ‘द वॉयस आगाज’में शिरकत करने वाले थे। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 के समाज शास्त्र विभाग के प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने पीयू के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार को लिखे पत्र में मनकीरत औलख से कार्यक्रम के दौरान नशे, हथियार, अश्लील गीतों को ना गाने का आग्रह किया था। उनका कहना था कि नशे एवं अश्लील गीतों से नौजवानों को गलत रास्ते पर भटकाया जा रहा है। ऐसे में पंजाबी गायक मनकीरत के नशे के गीतों पर तुरंत रोक लगाई जाए। 

पढ़ें: कपूर खानदान में शुरू हुई शादी की तैयारियां, संगीत सेरमनी में करिश्मा-कियारा सहित अंबानी भी पहुंचे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed