बी टाउन में इन दिनों फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरें चल रही हैं। खबर है कि दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी का मन बना चुके हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि फरहान अपनी अपकमिंग फिल्म 'तूफान' के बाद शिबानी दांडेकर के साथ शादी करेंगे। अब फरहान अख्तर ने शिबानी के साथ तस्वीर पोस्ट की है।
फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर तो यूजर्स बोले- भाई लाइफ तो जावेद साहब के बेटे की है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान और शिबानी की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस तस्वीर को अब तक 5 लाख से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, लास्ट नाइट मेरे ब्लैक लेडी के साथ वहीं शिबानी ने भी तस्वीर शेयर करके लिखा है- फरहान के साथ फिल्मफेयर नाइट्स में। तस्वीर में दोनों ब्लैक की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on
फरहान और शिबानी की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा है- भाई साहब लाइफ तो जावेद साहब के बेटे की है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत सॉलिड भाई। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो उन्हें इस तस्वीर पर ट्रोल कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on
माना जा रहा है कि अभी शादी की अंतिम तारीख तय नहीं हुई है लेकिन फरहान और शिबानी ने अपने इस खास दिन की तैयारी शुरू कर दी हैं। हाल ही में फरहान अख्तर के जन्मदिन पर शिबानी ने उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ पोस्ट में शिबानी ने लिखा, 'मेरे जीवन में खुशियां और प्यार का जादू भरने के लिए आपका धन्यवाद। आप मुझे अब तक मिले सबसे अच्छे व्यक्तियों में से एक हैं। असल में दुनिया को आपके ही जैसे और ज्यादा लोगों की आवश्यकता है।'
View this post on Instagram
A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on
फरहान की ये दूसरी शादी होगी। फरहान ने इससे पहले अधूना से शादी कर चुके हैं। दोनों ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 2000 में शादी की थी। पहली बार दोनों की मुलाकात फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। दोनों ने शादी के 17 साल बाद 2017 में अलगाव का फैसला लिया।