सब्सक्राइब करें

रानी मुखर्जी, श्रीदेवी ने छिपाई अफेयर की सच्चाई, जूही के रिश्ते की बात तो शादी के बाद आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Feb 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars secret relationship and marriage Like Rekha Sridevi
Bollywood Celebrities - फोटो : Twitter

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें मीडिया में चल रही हैं। बॉलीवुड के इतिहास को देखें, तो पहले भी कई सितारों के बीच रिलेशनशिप की खबरें रहीं, लेकिन वह हमेशा इनकार करते रहे और बाद में शादी कर फैंस को हैरान किया। वहीं कुछ के बीच विवादों ने इसे हवा दे दी। आइए हम एक नजर डालते हैं ऐसे ही रिश्तों पर।

Trending Videos
Bollywood Stars secret relationship and marriage Like Rekha Sridevi
vinod mehra and rekha

रेखा और विनोद मेहरा

रेखा और विनोद मेहरा की शादी के बारे में कहा जाता है कि विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की माँ कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। विनोद मेहरा की लाख कोशिश के बाद भी विनोद की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और ये रिश्ता खत्म हो गया। रेखा की शादी 1990 में उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से हुई थी, जिन्होंने शादी के एक साल बाद ही सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars secret relationship and marriage Like Rekha Sridevi
genelia d'souza ritesh deshmukh

रितेश देशमुख- जेनेलिया डिसूजा

विलाशराव देशमुख के बेटे और अभिनेता रितेश का जेनेलिया से अफेयर तुझे मेरी कसम की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। ऐसा नहीं है कि इन्हें अचानक ही एक दूसरे से प्यार हो गया हो। ये सफर भी लंबा चला था।  इन दोनों का रिश्ता तो पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन इन्होंने यह खबर मीडिया में नहीं आने दी। आखिरकार 3 फरवरी 2012 में इन दोनों ने शादी कर ली। ताजुब्ब की बात थी कि शादी से पहले मीडिया में खुल कर इनके अफेयर की खबरें कभी नहीं आईं। 

Bollywood Stars secret relationship and marriage Like Rekha Sridevi
Rani and Aditya

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

रानी ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की। दोनों का कई सालों से अफेयर था लेकिन कभी भी इस पर ना तो खुलकर बात की और ना ही एक साथ सामने आए। फिर अचानक एक दिन उन्होंने शादी की घोषणा करके सभी को हैरत में डाल दिया। रानी और आदित्य ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी रचाई थी। अब उनकी एक बेटी आदिरा भी है ।
विज्ञापन
Bollywood Stars secret relationship and marriage Like Rekha Sridevi
boney kapoor and sridevi - फोटो : Twitter

श्रीदेवी और बोनी कपूर

अपने जमाने की टॉप की अदाकारा रहीं श्रीदेवी ने भी डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी की थी। सभी जानते हैं कि बोनी कपूर किस कदर श्रीदेवी के प्यार में पागल थे। श्रीदेवी के लिए उन्होंने अपनी बीवी तक को तलाक दे दिया था और फिर बाद में परिस्थिति कुछ ऐसी बनीं कि श्रीदेवी को बोनी कपूर के सच्चे प्यार को एहसास हुआ और दोनों ने शादी कर ली। इस बीच जब श्रीदेवी के प्रेग्नेंट होने की खबरें आईं, तो उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed