बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर कार्तिक आर्यन सुर्खियों में आ गए हैं और इस बार वजह हैं करीना कपूर खान। कार्तिक आर्यन और करीना कपूर खान के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सारा के बाद करीना के साथ नजर आए कार्तिक, यूजर बोले- 'कभी सास, कभी सहेली'
दरअसल हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हैदराबाद में हुए एक फैशन शो में अपना ब्राइडल कलेक्शन उतारा। इस फैशन शो के स्टॉपर के रूप में कार्तिक आर्यन संग करीना कपूर नजर आईं। जहां दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूत दिख रही है। इस रैंपवॉक के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Awesomeness #KareenaKapoorKhan
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
सफेद रंग के लैस वाले लहंगे संग ब्लाउज को पेयर किए करीना का लुक खूबसूरत नजर आ रहा है। साथ में कुंदन और पर्ल का नेकपीस उनके लुक को पूरा कर रहें हैं। वहीं कार्तिक आर्यन सफेद रंग के कुर्ता पायजामा में डैपर लुक में नजर आ रहें हैं। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- 'कभी सास, कभी सहेली।'
वैसे अगर आप भी 'कभी सास, कभी सहेली' के कमेंट को समझने की कोशिश कर रहे हैं तो बता दें कि कार्तिक आर्यन का नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है। वहीं करीना कपूर खान, सारा अली खान के पिता सैफ अली खान की पत्नी हैं। ऐसे में करीना कपूर, सारा अली खान की सौतेली मां हैं।
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म लव आज कल है। फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। लव आज कल के अलावा कार्तिक के पास दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 भी कतार में हैं।
