{"_id":"5e37fad68ebc3e4b5251f212","slug":"baaghi-3-film-first-poster-release-starring-tiger-shroff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baaghi 3 के पोस्टर में विद्रोह करते नजर आए टाइगर श्रॉफ, ट्रेलर लॉन्च में खुलेंगे सारे राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baaghi 3 के पोस्टर में विद्रोह करते नजर आए टाइगर श्रॉफ, ट्रेलर लॉन्च में खुलेंगे सारे राज
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 03 Feb 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बागी 3 पोस्टर
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा जगत में टाइगर श्रॉफ को एक्शन हीरो के तौर पर पहचान दिलाने वाली फिल्म 'बागी' के तीसरे पार्ट का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। सामने आए पोस्टर में आकर्षण का केन्द्र टैंक, हेलीकॉप्टर और उसके सामने विद्रोही मुद्रा में हाथों में मशीन गन लिए टाइगर श्रॉफ हैं। पोस्टर के एकदम मध्य में एक पंक्ति लिखी हुई है जिसमें लिखा हुआ है कि इस बार वह एक देश के खिलाफ है।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, 'सबसे मजबूत आर्मी के खिलाफ, उसकी सबसे बड़ी लड़ाई, देश के खिलाफ, रॉनी (फिल्म में टाइगर का नाम) वापस आ चुका है।' इस कैप्शन के साथ ही टाइगर ने फिल्म का ट्रेलर सामने आने की तारीख भी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का ट्रेलर 6 फरवरी 2020 को लॉन्च होगा।
'बागी 3' की बात करें तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। साथ ही रितेश देशमुख भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। वहीं साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 6 मार्च को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tiger Shroff
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि टाइगर पिछले साल फिल्म 'वॉर' में फुल एक्शन अंदाज में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके स्टंट्स से लेकर दूसरे एक्शन सीन्स की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में उन्हें ऋतिक रोशन से चुनौती मिली थी। वॉर के बाद से ही अब 'बागी 3' के मेकर्स पर अनदेखा एक्शन परोसने का दबाव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।