4 फरवरी को देशभर में 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया जाता है। कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है जिससे देश में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। इससे लोगों को जागरुक करने की भी कोशिश समय-समय पर की जाती रही है। इस बीमारी से आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो इस बीमारी का शिकार हुए हैं। लेकिन इन दिनों कैंसर को लेकर बढ़ रही जागरुकता की वजह से इन स्टार्स ने कैंसर से जंग जीत ली है। आइये जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने कैंसर से जंग जीतकर खुद को एक बार फिर से स्थापित किया है।
बॉलीवुड कलाकार भी नहीं रहे 'कैंसर' से अछूते, ताहिरा कश्यप से लेकर सोनाली बेंद्रे तक ने जीती जंग
लीसा रे
बॉलीवुड अभिनेत्री लीसा रे ने साल 2001 में फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से लीसा ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन साल 2009 में लीजा रे 'मल्टीपल माइलोमा' नाम के कैंसर से डायग्नोज हुईं। यह एक रेयर कैंसर है जो कम ही लोगों में पाया जाता है। साल 2010 में लिसा ने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर इस कैंसर से के खिलाफ जंग जीत ली। लेकिन आज भी उनका इलाज जारी है, और वो सिर्फ जूस, स्मूदीज और सब्जियां ही खाती हैं।
सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे साल 2019 में हाई ग्रेड कैंसर से डायग्नोज हुई थीं। सोनाली ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। सोनाली के इस पोस्ट के बाद से उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। जिसके बाद न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली।
ताहिरा कश्यप
कैंसर से जंग लड़ने वाली सेलिब्रिटीज में बॉलिवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी शामिल हैं। आमतौर पर जहां लोग इस बीमारी को छिपाने की कोशिश करते हैं लेकिन ताहिरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर सर्जरी से लेकर बाल्ड लुक तक वाली तस्वीरें साझा कीं। ताहिरा ने बड़ी ही जिंदादिली और हिम्मत से कैंसर के साथ लड़ाई की और जीत भी हासिल की। बता दें कि ताहिरा को ब्रैस्ट कैंसर था।
इरफान खान
बॉलीवुड के शानदान अभिनेता में से एक इरफान खान भी इस बीमारी से अछूते नहीं रहे। इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था। जिसके इलाज के लिए वो लंदन गए ते। कुछ महीनों तक इरफान ने लंदन में ही रहकर इलाज करवाया। इस दौरान इरफान की हालत काफी बिगड़ गई थी। लेकिन इरफान अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी आगामी फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
