अभिनेत्री सारा अली खान किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी सारा की सोशल मीडिया पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर सारा ने एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इसमें उनका क्रेजी अंदाज नजर आ रहा है। इसके जरिए सारा कॉफी पीने से पहले और बाद के अंतर को फनी अंदाज में बताती नजर आ रही हैं।
Sara Ali Khan: बीच सड़क पर सारा अली खान ने लगाए 'टिंकू जिया...' पर ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सारा का लुक काफी शानदार लग रहा है। इसमें सारा अली खान के साथ उनके हेयरस्टाइलिस्ट सैंकी एवरस भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सारा ने कॉफी पीने से पहले और बाद के अंतर को मजेदार अंदाज में बयां किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा पहले 'बाहों में चले आओ...' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके हेयर स्टाइलिस्ट उनके बाल संवार रहे हैं। कॉफी के बाद सारा बीच सड़क पर 'टिंकू जिया...' गाने पर धांसू डांस करती नजर आ रही हैं। उनका अंदाज काफी बिंदास लग रहा है। साथ में हेयर स्टाइलिस्ट भी सारा के साथ थिरक रहे हैं।
वीडियो में सारा ऑरेंज कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो के साथ सारा ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'अपीयरेंस बनाम रियलिटी का सबसे सटीक रूप! वाइल्ड और क्रेजी तो सिर्फ हमारी मानसिकता होती है।' सारा ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा है, 'वह सिर्फ इकलौते हैं जो उनके साथ इस तरह की 'एबनॉर्मलिटी' में साथ देते हैं।' सारा ने आगे लिखा है, 'हम हकीकत में साधारण लोग हैं, लेकिन फिलहाल हमें लोकेलिटी पर कब्जा करते हुए देखें।' इसके साथ सारा ने फन इमोजी पोस्ट किए हैं।
सारा का यह मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स खूब लाफिंग इमोजी और मेजदार कमेंट पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, सारा के अंदाज की भी लोग दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सारा आपकी ऊर्जा कमाल की है। आप बेहद पॉजिटिव हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बहुत क्यूट हैं सारा जी।' एक यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा हमारे चेहरे पर स्लाइल लेकर आती हो।'