फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonnalli Seygall: बिकीनी में योगा करना एक्ट्रेस को पड़ा भारी, वायरल वीडियो देख यूजर्स ने लगाई क्लास

Wed, 07 Sep 2022 02:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 07 Sep 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
Sonnalli Seygall Pyaar Ka Punchnama Fame Actress gets brutally trolled for doing hot yoga with instructor
सोनाली सहगल - फोटो : Social Media

साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' को कौन ही भूल सकता है। इसी फिल्म से बॉलीवुड को एक ऐसा सितारा मिला था, जो धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता कार्तिक आर्यन की। इस फिल्म ने कार्तिक की एक्टिंग के कारण खूब चर्चा बटोरी थीं। लेकिन आज हम इस रिपोर्ट में कार्तिक की इसी फिल्म में नजर आई अभिनेत्री सोनाली सहगल की बात करने वाले हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल की जा रही हैं। सोनाली एक फिटनेस फ्रीक हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी योग की वीडियोज साझा करती रहती हैं। इस समय उनका एक हाल ही में पोस्ट किया गया वीडियो सुर्खियों में है, जो उन्हें नेटिजन्स के निशाने पर ले आया है। 

Sonnalli Seygall Pyaar Ka Punchnama Fame Actress gets brutally trolled for doing hot yoga with instructor
सोनाली सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

'प्यार का पंचनामा' में रिया का रोल निभाने वाली सोनाली ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर योगा करते हुए एक वीडियो साझा की है। साझा की गई वीडियो में वह अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ वाइट बिकीनी पहनकर योग करती दिखाई दे रही हैं। सोनाली का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग उनके इस वीडियो पर भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं।  

Sonnalli Seygall Pyaar Ka Punchnama Fame Actress gets brutally trolled for doing hot yoga with instructor
सोनाली सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली का बिकीनी योगा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार ट्रोलिंग भी कर रहे हैं। एक नेटिजन ने सोनाली को अजीब बताते हुए लिखा, 'वाह बिकीनी योग, अजीब लोग हैं हिंदुस्तान में।' कई ने उनके ट्रेनर सर्वेश को लकी भी बताया है। एक यूजर लिखता है, 'पूरे कपड़े पहन के भी सोग किया जा सकता है।' वहीं दूसरे ने सोनाली से साल करते हुए लिखा, 'इसमें बिकीनी पहन ने की क्या जरूरत है।' वहीं एक अन्य ने कमेंट कर सर्वेश के फ्यूचर के बारे में भी बताया,' कल तक इस इंस्ट्रक्टर का तलाक जरूर हो जाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonnalli Seygall Pyaar Ka Punchnama Fame Actress gets brutally trolled for doing hot yoga with instructor
सोनाली सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि 'प्यार का पंचनामा'  सोनाली सहगल की डेब्यू फिल्म थी। वह इसके बाद फिल्म के सीक्वल 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में भी नजर आई थीं। इस समय वह सोनाली फिल्मों में तो नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonnalli Seygall (@sonnalliseygall)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed