{"_id":"5b763ac842c79220fc300449","slug":"shah-rukh-khan-expressed-his-mourning-on-atal-bihari-vajpayee-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी के लिए शाहरुख खान ने बयां किया अपना दर्द, बताई यह बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अटल बिहारी वाजपेयी के लिए शाहरुख खान ने बयां किया अपना दर्द, बताई यह बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर आज पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। देश के बड़े राजनेताओं से लेकर फिल्मी दुनिया तक के सभी बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बॉलीावुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने भी साहित्यकार और पत्रकार अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है।
शाहरुख खान ने अटल बिहारी वाजपेयी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रद्धांजलि दी है। शाहरुख ने एक लंबे पोस्ट के साथ अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व को बयां करने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि किस तरह से कुछ अच्छी चीजें उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी से सिखी हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान ने पोस्ट के द्वारा बताया कि वाजपेयी जी को उनके ही घर में हर कोई बापजी कहकर पुकारता था। शाहरुख ने यह भी लिखा कि अक्सर उनके पिता वाजपेयी जी की कविताओं को उन्हें बचपन में सुनाया करते थे।
पता हो की वाजपेयी एक दिग्गज राजनेता के साथ शानदार कवि भी थे। अटल बिहारी वाजपेयी की कुछ कविताओं को तो हिंदी सिनेमा में भी फिल्माया गया है। उन्हीं में से एक उनकी मशहूर कविता 'क्या खोया क्या पाया जग में' है। वाजपेयी जी की इस कविता से हर कोई वाकिफ है। उनकी इस कविता को साल 1999 में एक्टर शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। 'क्या खोया क्या पाया जग में' कविता को मशहूर गायक जगजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर अटल बिहारी वाजपेयी की इस कविता का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- 'ये मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि मैं उनकी एक कविता (संवेदना) में परदे पर नजर आया।' शाहरुख खान ने आगे लिखा है- 'देश ने एक पिता और महान नेता खो दिया है। निजी तौर पर मैंने अपना आज बचपन भी खो दिया है। मेरी उनके दोस्तों और परिवार के लिए काफी संवेदना है।' पता हो कि शाहरुख खान अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं को बचपन से पसंद करते आए हैं।
For The Poet Prime Minister of our country, love you Baapji...
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
विज्ञापन
आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली के 6-A कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। तमाम बड़े नेतागण अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। आज वाजपेयी का पार्थिव शरीर सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे स्मृतिशेष वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा बीजेपी मुख्यालय से दीन दयाल उपाध्याय मार्ग होते हुए आईटीओ रेड लाइट पहुंचेगी, इसके बाद वहां से राजघाट के राष्ट्रीय स्मृति तक जाएगी।