फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बौने बनते ही हीरो से 'जीरो' हुए शाहरुख, पोस्टर में सामने आया पहला लुक

Tue, 02 Jan 2018 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan new film Zero poster has been released, shahrukh in new Dwarf avatar
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने नए साल के दूसरे दिन हीरो से 'जीरो' बनते हुए फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी नई फिल्म के पोस्टर में उनका बौना लुक सामने आया है। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का टाइटल और टीजर पोस्टर रिलीज किया था। अब 'जीरो' का पोस्टर भी रिलीज हुआ है। 
Shah rukh Khan new film Zero poster has been released, shahrukh in new Dwarf avatar
खास बात ये है कि इस फिल्म में शाहरुख अभी तक की अपनी सभी फिल्मों के लुक के बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख एक बौने का किरदार निभाएंगे। टीजर में बौने किरदार में शाहरुख मोहम्मूद रफी के एक गाने पर डांस करते हुए भी नजर आए। 
Shah rukh Khan new film Zero poster has been released, shahrukh in new Dwarf avatar
पोस्टर बहुत ही सिंपल है। पोस्टर में शाहरुख बौने बने हैं। उनके लुक की बात करें तो वो हाफ टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दो शानदार कैप्शन भी नजर आ रहे हैं। पहला कैप्शन '21 दिसंबर 2018 से आपके पीछे' यानी जीरो इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं दूसरा कैप्शन है 'देख दोस्त टाइटल मिल गया'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan new film Zero poster has been released, shahrukh in new Dwarf avatar
'जीरो' में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। ये तीनों स्टार पहली बार एक फिल्म में नजर नहीं आ रहे हैं। इससे पहले ये तीनो 'जब तक है जान' में भी एक साथ नजर आ चुके है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 'जीरो' के टीजर और टाइटल को शाहरुख ने जैसे ही ट्विटर पर रिवील किया, देखते ही देखते ये ट्विटर पर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed