{"_id":"58831ae64f1c1b9a25eff8bd","slug":"shahrukh-s-fan-gift-him-a-pair-of-shoes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने गिफ्ट में किंग खान को दिए जूते, लेकिन क्यों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शख्स ने गिफ्ट में किंग खान को दिए जूते, लेकिन क्यों?
Sat, 21 Jan 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Jan 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के गानें, ट्रेलर और शाहरुख के डायलॉग्स खूब चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके डायलॉग्स के बहुत फैन नजर आने लगे हैं। आपको बता दें कि मुंबई के उपनगरीय इलाके में अपनी एक छोटी सी जूते की दुकान चलाने वाले श्याम बहादुर भी शाहरुख की 'रईस के डायलॉग्स के दीवाने हो गए हैं। उन्होंने अपनी दुकान के बाहर बोर्ड पर रईस के डायलॉग लिख कर टांग दिए हैं।
इस शख्स ने गिफ्ट में किंग खान को दिए जूते, लेकिन क्यों?
2 of 5
दुकान पर लगे बोर्ड पर लिखा है 'कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता...' । उस दुकान के आसपास से गुजरने वाले लोग जब श्याम से पूछते हैं तो वो इस डायलॉग को अपने अंदाज से बोलता है और कहता है कि शाहरुख का वो बहुत बड़ा फैन है।
इस शख्स ने गिफ्ट में किंग खान को दिए जूते, लेकिन क्यों?
3 of 5
जब शाहरुख खान को इस बात का पता चला तो उन्होंने जूते बनाने वाले श्याम बहादुर से मिलने की इच्छा जताई। श्याम ने तो ऐसा कभी सोचा भी नहीं होगा। शाहरुख ने एक स्टूडियो में मीडियाकर्मियों से मुलाकात के दौरान वहां श्याम को भी बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शख्स ने गिफ्ट में किंग खान को दिए जूते, लेकिन क्यों?
4 of 5
शाहरुख के सामने पहुंचे श्याम का चेहरा देखने लायक था। वो काफी नर्वस था और उत्साहित भी। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसका सपना सच हो रहा है। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने अपने फैन श्याम बहादुर को गले से लगा लिया था।
विज्ञापन
इस शख्स ने गिफ्ट में किंग खान को दिए जूते, लेकिन क्यों?
5 of 5
वहीं श्याम ने शाहरुख को एक जोड़ी जूता गिफ्ट किया है जिसे उसने खुद अपने हाथों से बनाया था। शाहरुख ने भी श्याम से वादा किया कि वो इस जूते को मैंचिंग करती हुई पठानी के साथ एक दिन जरूर पहनेंगे। शाहरुख ने श्याम के साथ काफी सारी बातें की। श्याम ने रईस के उस डायलॉग के बारे में बताया कि उनका ये डायलॉग कम शब्दों में एक पूरी कहानी बोल देता है और कैसे लोग बड़े और छोटे धंधे में फर्क कर अजीब सी निगाहों से उसे देखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।