{"_id":"5c2c693ebdec2256b9144abe","slug":"shakti-kapoor-on-kader-khan-demise-he-was-very-lonely-for-the-last-decade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कादर खान के निधन से सदमे में हैं शक्ति कपूर, बोले- 'बीमारी के समय तो किसी ने भी उनका...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कादर खान के निधन से सदमे में हैं शक्ति कपूर, बोले- 'बीमारी के समय तो किसी ने भी उनका...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Saini
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
kader khan and shakti kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में करीब 45 साल तक राज करने के बाद कादर खान अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं । उनके जाने से पूरा देश और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज गमगीन हैं । इस बीच कादर खान के साथ काम कर चुके शक्ति कपूर का भी बयान आ गया है । कादर साहब के निधन से शक्ति कपूर बेहद दुखी हैं । उन्होंने कादर खान की जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए ।
2 of 6
कादर खान
- फोटो : पीटीआई
कादर खान और शक्ति कपूर ने साथ में 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' और 'साजन चले ससुराल' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं । कादर खान को याद करते हुए शक्ति कपूर ने कहा, 'कादर खान की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो बिल्कुल अकेले हो गए थे ।'
3 of 6
kader khan
- फोटो : ट्विटर
'आखिरी समय पर उनके साथ कोई नहीं था । बॉलीवुड में से किसी ने भी कादर खान की बीमारी के वक्त उनका हाल नहीं पूछा । मैंने कादर साब के साथ लगभग आधे करियर तक फिल्में कीं । हम दोनों ने साथ में 100 फिल्मों में काम किया । अब वो चले गए हैं तो इंडस्ट्री उनके बारे में सोच रही है बात कर रही है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kader khan
'लोग अब उनके बारे में क्यों बात कर रहे हैं जब वो दुनिया में नहीं रहे । जब वो बीमार थे तो हालचाल क्यों नहीं पूछा । लोग तब ही बात करते हैं जब शख्स नहीं होता ।' उन्होंने आगे कहा, 'कादर खान काफी समय से काम नहीं कर रहे थे वो बीमार रहते थे ।'
विज्ञापन
5 of 6
kader khan
'कादर खान फाइनेंशियली काफी सिक्योर थे लेकिन उनके पास उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था । कोई उनसे मिलने जहीं जाता था । मैं हमेशा उन्हें फोन किया करता था । मैं उस अल्लाह के बंदे से हमेशा संपर्क में रहता था । मैं उनसे बताता था कि वो मेरे गुरु हैं । मैं उनके पांव छूता था ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।