हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी ने अपने डांस से लाखों लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। सपना की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और डांसर के प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए लोग घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी के लाखों फॉलोअर्स हैं, जिनके बीच डांसर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब सपना चौधरी ने फिल्म 'शमशेरा' के गाने 'जी हुजूर' पर धांसू डांस वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वह रणबीर कपूर को भी डांस में टक्कर देती दिख रही हैं।
Shamshera: ‘शमशेरा’ के गाने पर सपना चौधरी ने लगाए जोरदार ठुमके, डांस में रणबीर कपूर को दी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म 'शमशेरा' के गाने 'जी हुजूर' पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। मजेदार बात ये है कि सपना वीडियो में वही डांस स्टेप कर रही हैं, जो गाने में रणबीर कपूर ने किए हैं। ब्लैक शिमर सूट में सपना हर स्टेप को काफी मस्ती के साथ कर रही हैं और उनके इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
सपना चौधरी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में 'हैशटैग शमशेरा' लिखा है। महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है और फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'गजब का डांस करती हो आप मैम।' दूसरे फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर।' इसके अलावा, फैंस ने इस वीडियो के कमेंट में हार्ट और फायर के इमोजी भेजकर सपना के लिए प्यार दिखाया है।
'शमशेरा' की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस महीने की 22 तारीख को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर में सेट की गई है जहां एक लड़ाका जनजाति को निर्दयी दबंग जनरल शुद्ध सिंह ने गुलाम बनाकर कैद कर रखा है और उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। दूसरी तरफ एक ऐसा शख्स है, जो कबीले की आजादी की लड़ाई लड़ता है और वह शमशेरा है। फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल हैं।