फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरहान अख्तर से अफेयर की खबरों पर शिबानी डांडेकर ने तोड़ी चुप्पी, 2 साल पहले ले चुके हैं तलाक

Tue, 04 Dec 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Shibani Dandekar break silence on affair with Farhan Akhtar
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar - फोटो : twitter

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों एक्ट्रेस शिबानी डांडेकर से अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बात को और हवा उस वक्त और मिली जब फरहान, शिबानी एक साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में नजर आए। फरहान से अपने रिश्ते को लेकर शिबानी डांडेकर ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।

Shibani Dandekar break silence on affair with Farhan Akhtar
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar - फोटो : twitter

शिबानी डांडेकर ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। शिबानी से पूछा गया कि पब्लिक का नजरिया आपकी जिंदगी को कितना प्रभावित करता है। इस पर शिबानी डांडेकर ने कहा - 'यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। आप कैसे लेते हैं। कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं और कुछ परवाह ही नहीं करते।' 

Shibani Dandekar break silence on affair with Farhan Akhtar
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar - फोटो : twitter

शिबानी डांडेकर ने आगे कहा - 'जब आप सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं तो समझ का एक स्तर होना जरूरी है। दुनिया आपको देख रही है। इसलिए आपको डील करना पड़ता है। यह हमेशा आसान नहीं होता।' आपको बता दें, शिबानी डांडेकर 'नाम शबाना', 'भावेश जोशी' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shibani Dandekar break silence on affair with Farhan Akhtar
फरहान और अधूना अख्तर - फोटो : File Photo

दीपवीर के रिसेप्शन से पहले फरहान और शिबानी को दिल्ली के कॉफी डे में देखा गया था जहां फरहान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रहे थे। फरहान की पहली पत्नी की बात करें तो अधूना से साल 2016 में तलाक ले लिया था।

विज्ञापन
Shibani Dandekar break silence on affair with Farhan Akhtar
Adhuna and Farhan - फोटो : File Photo

फरहान अख्तर और अधूना भवानी की पहली मुलाकात साल 1997 में जुहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। 3 साल तक डेट करने के बाद 2000 में फरहान अख्तर ने उम्र में 6 साल बड़ी अधूना से शादी कर ली थी। इस कपल की दो बेटियां-शाक्या और अकीरा हैं। 16 साल साथ रहने के बाद इन दोनों ने तलाक लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed