{"_id":"5991a4924f1c1b3a388b47af","slug":"singer-adnan-sami-is-celebrating-46th-birthday-know-some-special-facts-about-career-and-married-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 साल की उम्र में 9 साल बड़ी एक्ट्रेस से अदनान सामी ने की थी शादी, अब रहते हैं चौथी पत्नी के साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
22 साल की उम्र में 9 साल बड़ी एक्ट्रेस से अदनान सामी ने की थी शादी, अब रहते हैं चौथी पत्नी के साथ
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Tue, 15 Aug 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
अदनान सामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे तेज पियानो प्लेयर और जाने-मानें सिंगर अदनान सामी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। म्यूजिक के सरताज अदनान सामी ने एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं। महज 5 साल की उम्र से बेहतरीन पियानो बजाने वाले अदनान आज 35 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते हैं।
अदनान सामी
उन्होंने 1986 में अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की और फिर सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ते रहे। आपको बता दें कि अदनान सामी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी बेहतरीन रही उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही है।
पढ़ें: 18 की उम्र में सुनिधि ने 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, तलाक के बाद रहने को नहीं था घर
पढ़ें: 18 की उम्र में सुनिधि ने 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, तलाक के बाद रहने को नहीं था घर
अदनान सामी
अपने निजी म्यूजिक एल्बम के साथ-साथ फिल्मों के लिए रोमांटिक गाने लिखने और गाने वाले अदनान की निजी जिंदगी काफी उलझन भरी रही है। उन्होंने 4 शादियां की जिसमें से तीन शादियां 5 साल तक भी नहीं टिक पाईं। उन्होंने एक ही लड़की से दो बार शादी की लेकिन ये शादी भी नहीं टिक पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदनान सामी
अदनान की पहली शादी 1993 में हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। उन्होंने अपने से 9 साल बड़ी 31 वर्षीय पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार के साथ कराची में निकाह किया था। यह अदनान की पहली और जेबा की तीसरी शादी थी। ये रिश्ता तीन साल भी नहीं चल पाया और 1996 में दोनों की शादी टूट गई। जेबा और अदनान का एक बेटा अजान है। तलाक के बाद अजान कराची में अपनी मां के साथ ही रहते हैं।
पढ़ें: बड़ी ही बेरहम थी इस हीरोइन की किस्मत, सक्सेस मिलनी शुरू हुई तो मौत ने मार दिया था झपट्टा
पढ़ें: बड़ी ही बेरहम थी इस हीरोइन की किस्मत, सक्सेस मिलनी शुरू हुई तो मौत ने मार दिया था झपट्टा
विज्ञापन
अदनान सामी
अदनान ने दूसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबाह गलादरी से की। सबाह पहले से शादीशुदा थीं और एक बेटे की मां थीं। अदनान ने अपनी दूसरी शादी को हमेशा सीक्रेट रखा था। इनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की खबर किसी को नहीं थी। साल 2004 में तलाक की बात सामने लाकर अदनान ने सबको चौंका दिया था।