{"_id":"631edec1a11c04765b56b53f","slug":"singer-jubin-nautiyal-reveals-on-arrest-twitter-trend-khalistani-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jubin Nautiyal: सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध पर छलका जुबिन नौटियाल का दर्द, बोले- मेरी मां डिप्रेशन में हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jubin Nautiyal: सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध पर छलका जुबिन नौटियाल का दर्द, बोले- मेरी मां डिप्रेशन में हैं
अपनी गायकी के लिए मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अपने किसी गाने या एलबम को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि इसकी वजह उनसे जुड़ा एक सोशल मीडिया विवाद है। जुबिन नौटियाल को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड हो रहा है। सिंगर की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर मचे इस पूरे घमासान के पीछे वजह है सिंगर का यूएस में होने वाला आगामी कंसर्ट। जुबिन के कंसर्ट में शामिल होने के लिए बेताब रहने वाले लोग आखिर क्यों उनकी लानत-मलानत कर रहे हैं? आइए जानते हैं...
2 of 4
जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि सोशल मीडिया पर जुबिन के यूएस में होने जा रहे लाइव कॉन्सर्ट का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को लेकर दावा किया जा रहा है कि शो का ऑर्गेनाइजर जय सिंह भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि ये जय सिंह नहीं, रेहान सिद्दीकी है। वहीं, कुछ ने जय सिंह पर खालिस्तान को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर वायरल होता सिंगर के कॉन्सर्ट का ये पोस्टर उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्हें एंटी नेशनल कहा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अब जुबिन नौटियाल ने चुप्पी तोड़ दी है।
3 of 4
जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान इस पूरे मामले को लेकर जुबिन नौटियाल का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड से उनकी मां काफी परेशान हैं। सिंगर ने कहा कि उनकी मां अवसाद में हैं। सिंगर को भरोसा ही नहीं हो रहा कि उन्हें एंटी नेशनल कहा गया। किसी ने उनसे कुछ भी क्लियर करने की कोशिश तक नहीं की। वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने जो नाम कमाया, उसे तवज्जो नहीं दी गई और फेक ट्रेंड पर भरोसा कर लिया गया। उन्होंने कहा, 'मैं उन लोगों को नहीं जानता हूं। हमने अगस्त में शो कैंसिल कर दिया था। कॉन्ट्रैक्ट मेरे मैनेजमेंट और हरजिंदर सिंह नाम के प्रमोटर के बीच था। मुझे नहीं पता कैसे यह सब इस अंजाम तक पहुंचा। मेरी मां डिप्रेशन में हैं। इससे ज्यादा मेरे पास कहने को कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गायक जुबिन नौटियाल।
- फोटो : twitter- @JubinNautiyal
जुबिन नौटियाल ने इस मामले पर बात करते हुए यह भी कहा, 'पेड ट्विटर थ्रेड से खबरें बनाई गईं। किसी ने भी एक बार मुझसे पूछने की जहमत नहीं उठाई।' जुबिन नौटियाल की कही गई बातों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पूरे मामले से वह काफी ज्यादा अपसेट हैं। बता दें कि जुबिन म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। इनमें 'लुट गए', 'राता लंबिया', 'दिल गलती कर बैठा है' जैसे मशहूर गाने शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।