सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शादी को लेकर चर्चा में नेहा कक्कड़, जानिए कौन हैं रोहनप्रीत सिंह और कब हुई थी पहली मुलाकात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 05 Oct 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Singer Neha Kakkar is rumoured to be tying the knot with Rohanpreet Singh as per media reports
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh

अपनी दिलकश आवाज से लाखों- करोड़ों दिलों को जीत चुकीं नेहा कक्कड़ इन दिनों सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह है उनकी शादी। नेहा कक्कड़ की शादी की कई खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नेहा कक्कड़  सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ अक्तूबर के अंत में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि इसका कोई भी आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है।

Trending Videos
Singer Neha Kakkar is rumoured to be tying the knot with Rohanpreet Singh as per media reports
नेहा कक्कड़ बर्थडे - फोटो : Instagram: @nehakakkar

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 24 अक्तूबर को वे और रोहन प्रीत सिंह के साथ दिल्ली में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कहा जा रहा है कि इस शादी के इन्विटेशन भेजे जा चुके हैं। नेहा और रोहन प्रीत की वेडिंग सेरेमनी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स, चुनिंदा रिश्तेदार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। ऐसे में नेहा कक्कड़ के फैंस भी काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Neha Kakkar is rumoured to be tying the knot with Rohanpreet Singh as per media reports
रोहितप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh

कौन हैं रोहनप्रीत सिंह
बता दें कि रोहनप्रीत सिंह 2019 में टीवी शो 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के अलावा रोहन को वेडिंग रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। याद दिला दें कि शो 'मुझसे शादी करोगे', 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल को केंद्र में रखकर बनाया गया था।

Singer Neha Kakkar is rumoured to be tying the knot with Rohanpreet Singh as per media reports
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram: @nehakakkar

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहन और नेहा की पहली मुलाकात कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ के सॉन्ग 'आजा चल व्याह करवाएं, लॉकडाउन विच कत्त होने खर्चे' के सेट पर हुई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। वैसे याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले भी नेहा कक्कड़ का नाम सिंगर आदित्य नारायण के साथ जोड़ा जा रहा था, हालांकि वो एक टीआरपी स्टंट के सिवा कुछ और नहीं था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#DiamondDaChalla with Cutest Boy Ever! @rohanpreetsingh ♥️ Much Lovee.. You’re soo cute #RohanpreetSingh 🤗😇 #NehuDiaries #ReelItFeelIt #ReelKaroFeelKaro

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

विज्ञापन
Singer Neha Kakkar is rumoured to be tying the knot with Rohanpreet Singh as per media reports
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली - फोटो : Instagram: @nehakakkar

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ अभिनेता हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। एक तरफ जहां नेहा का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था तो वहीं उनका ब्रेकअप भी चर्चा में आ गया था। उस वक्त नेहा के कई सोशल मीडिया पोस्ट और बयान चर्चा में आए थे। हालांकि ये सालों पहली बात है और अब जो खबरें सामने आ रही हैं उनसे तो लग रहा है कि नेहा जीवन में आगे बढ़ गई हैं और रोहन के साथ शादी के लिए तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed