फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' विवाद पर बोले सोनू निगम, 'मेरे लिए फतवा सुपारी देने जैसा'

Fri, 08 Dec 2017 11:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Fri, 08 Dec 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Sonu nigam took step on padmavati row to support sanjay leela bhansali
padmavati
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी संजय लीला भंसाली तो कभी दीपिका का सर काटने पर 10 करोड़ का इनाम जैसे बयान पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं। 1 दिसंबर को इस फिल्म को रिलीज होना था लेकिन विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरी समय पर निर्माताओं ने अपना फैसला बदल लिया।
Sonu nigam took step on padmavati row to support sanjay leela bhansali
सोनू निगम
हाल ही में network 18 से बात करते हुए सोनू निगम ने कहा, मैंने संजय लीला भंसाली के साथ कभी काम नहीं किया लेकिन वो बहुत अच्छे इंसान हैं। फिल्म निर्माता के तौर पर उनका मकसद होता है कि पैशन के साथ-साथ फिल्म में ग्लैमर भी हो।
सोनू निगम ने कहा, मैं आपको एक बात याद दिलाता हूं जो शायद आपको याद नहीं होगी। जब इस फिल्म का पहली बार प्रमोशन हुआ था। उस वक्त प्रोड्क्शन हाउस की तरफ से या फिर मीडिया की तरफ से ये अफवाह फैलाई गई कि फिल्म में अलाउद्दीन का पद्मावती के साथ रोमांस दिखाया जाएगा। गलती दोनों तरफ से हुई हैं। पद्मावती की कहानी ऐतिहासिक है ना कि फिक्शन या माइथोलॉजी पर आधारित।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू निगम ने आगे कहा कि पद्मावती की वजह से संजय लीला भंसाली इसलिए पिस रहे हैं क्योंकि ये उनकी फिल्म है। मेरे ख्याल से संजय लीला भंसाली को ठीक से गाइड करने वाले लोग उनके आस पास नहीं है।
विज्ञापन
Sonu nigam took step on padmavati row to support sanjay leela bhansali
Sonu Nigam

सोनू निगम ने कहा, मैं इस बात पर नजर डालना चाहूंगा कि मीडिया ने ही मेरा पूरा साथ दिया जब मेरे ऊपर फतवा आए थे। मेरे लिए फतवा एक सुपारी देने जैसा है। मेरे खिलाफ जब फतवा जारी किया गया था इंडस्ट्री से बहुत कम लोग साथ में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed