फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sourav Ganguly Biopic: खत्म हुईं इंतजार की घड़ियां, क्रिकेट के महाराजा सौरव गांगुली पर बायोपिक का हो गया एलान

Thu, 09 Sep 2021 02:14 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 09 Sep 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly Biopic will be produced under the banner of Luv Ranjan films
सौरव गांगुली, लव रंजन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली पर बायोपिक बनाने का एलान हो गया है। सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर पिछले तीन साल से चर्चाएं चलती रही हैं और कई बड़ी फिल्म कंपनियों के मालिकों ने इसे लेकर सौरव से बार बार मुलाकातें भी कीं लेकिन इस बायोपिक का सेहरा फिल्मकार लव रंजन के सिर बंधा है। उनकी फिल्म कंपनी लव फिल्म्स ने भारतीय क्रिकेट के इस सितारे पर बायोपिक बनाने का एलान किया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी और अजहरूद्दीन पर भी बायोपिक बन चुकी हैं।



इस बायोपिक में गांगुली का किरदर कौन निभाएगा, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक महीने पहले खबर आई थी कि सौरव की बायोपिक की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये के आसपास होगा।

 

Sourav Ganguly Biopic will be produced under the banner of Luv Ranjan films
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय क्रिकेट टीम में जब महेंद्र सिंह धोनी का उदय हो रहा था तो उन दिनों उम्रदराज खिलाड़ियों और युवा खिलाड़ियों के बीच मोर्चा सा खुल चुका था। दिलचस्प है कि उन्हीं उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक सौरव गांगुली को बाद में भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले बोर्ड की जिम्मेदारी मिली। महेंद्र सिंह धोनी का सूरज भारतीय क्रिकेट में अस्त हुआ और बीते दिन ही उन्हें बीसीसीआई ने अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का पथ प्रदर्शन (Menrtor) नियुक्त किया है।

Sourav Ganguly Biopic will be produced under the banner of Luv Ranjan films
सौरव गांगुली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सौरव गांगुली की बायोपिक में उनके क्रिकेट जीवन का कितना हिस्सा होगा और उनके निजी जीवन के संघर्ष का कितना इस पर अभी साफ साफ फिल्म स्टूडियो ने तो कुछ कहा नहीं है, लेकिन सौरव गांगुली की बायोपिक का एलान होते ही मुंबई फिल्म जगत में हलचल काफी देखी जा रही है। कंपनी ने इस बारे में जारी बयान में कहा, ‘हमें ये एलान करते हुए रोमांच का अनुभव हो रहा है कि दादा सौरव गांगुली की बायोपिक लव फिल्म्स बनाएगा। हम इस जिम्मेदारी को मिलने से गौरवान्वित महसूस करते हैं और एक महान पारी की उम्मीद करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly Biopic will be produced under the banner of Luv Ranjan films
लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लव फिल्म्स फिल्मकार लव रंजन की कंपनी है। सौरव की बायोपिक में उनके साथ अंकुर गर्ग भी साझीदार है। लव फिल्म्स इससे पहले ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘मलंग’ और ‘छलांग’ जैसी फिल्में बना चुकी है। इसी कंपनी के लिए फिल्म ‘तमाशा’ के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक फिल्म साथ में साइन की थी लेकिन बाद में दीपिका ने ये फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह श्रद्धा कपूर ने ले ली। विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान की डेब्यू फिल्म ‘कुत्ते’ भी लव रंजन ही बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sourav Ganguly Biopic will be produced under the banner of Luv Ranjan films
एमएस धोनी की बायोपिक में सुशांत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में इन दिनों बायोपिक की धूम है। क्रिकेट खिलाड़ियों पर भी इससे पहले निर्देशक नीरज पांडे ने एक बायोपिक सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एम एस धोनी पर बनाई थी लेकिन क्रिकेट और सिनेमा के प्रशंसक इसे बायोपिक की बजाय धोनी की पीआर फिल्म ज्यादा मानते हैं क्योंकि धोनी से जुड़े किसी भी विवाद का फिल्म में जिक्र नहीं है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कामयाबी हासिल की थी। फिल्म की सीक्वेल को लेकर भी लंबे अरसे तक बाजार गर्म रहा लेकिन फिर वह फिल्म बंद हो गई। एकता कपूर ने ‘अजहर’ नाम से एक बायोपिक अजहरुद्दीन की अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। ‘’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed