सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

लंदन में लगेंगी ‘राज’ और ‘सिमरन’ की कांस्य प्रतिमाएं, डीडीएलजे के 25 साल पूरे होने का खास जलसा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 19 Oct 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
special celebration of 25 years of DDLJ Bronze statues of Raj and Simran will be installed in London
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

25 साल से दुनिया भर में हिंदी सिनेप्रेमियों के दिलों पर राज और सिमरन की कहानी अपना असर बरकरार रखे हुए है। ये कहानी है शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ यानी ‘डीडीएलजे’ और इसकी रिलीज के 25 साल पूरे होने का जश्न सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि लंदन तक में मनाया जा रहा है। इस खास मौके का जश्न मनाने को लंदन लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख खान और काजोल का कांस्य प्रतिमाएं लगने जा रही हैं।

Trending Videos
special celebration of 25 years of DDLJ Bronze statues of Raj and Simran will be installed in London
हैरी पॉटर की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस ने रविवार को खुलासा किया कि लीसेस्टर स्क्वायर पर लगी चुनिंदा फिल्मों की प्रतिमाओं यानी ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का भी एक दृश्य रखा जाएगा। यूनाइटेड किंगडम में स्थापित होने वाली ये भारतीय सिनेमा की किसी फिल्म की ये अपनी तरह की पहली और अनोखी प्रतिमा होगी। यशराज फिल्म्स की स्थापना के 50 साल के जश्न की खुशियां इस घोषणा से दोगुनी हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
special celebration of 25 years of DDLJ Bronze statues of Raj and Simran will be installed in London
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : फाइल

आदित्य चोपड़ा की लिखी और निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे तथा यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है। किसी एक सिनेमाघर में सबसे लंबे समय तक चलने वाली हिंदी फिल्म भी ये बन चुकी है। इन प्रतिमाओं का अनावरण अगले साल की शुरुआत में होना तय हुआ है और आयोजकों को उम्मीद है कि इसके लिए ये दोनों सितारे शाहरुख खान और काजोल भी वहां पहुंच सकेंगे।

special celebration of 25 years of DDLJ Bronze statues of Raj and Simran will be installed in London
लंदन में लगी प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राज और सिमरन की प्रतिमाएं जब लीसेस्टर स्क्वायर पर लगेगी तो ये दुनिया भर में बीते सौ सालों में बनी फिल्मों के दृश्यों से ली गई 10वीं ऐसी प्रतिमा होगी। अभी पिछले साल सितंबर में ही यहां हैरी पॉटर की एक प्रतिमा लगाई गई है। इससे पहले यहां अब तक लॉरेल एंड हार्डी, बग्स बनी, सिंगिंग इन द रेन के जीन केली, मैरी पॉपिंस, मिस्टर बीन, पैडिंग्टन और सुपरहीरो बैटमैन व वंडर वूमन की प्रतिमाएं लग चुकी हैं। 

विज्ञापन
special celebration of 25 years of DDLJ Bronze statues of Raj and Simran will be installed in London
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : फाइल

इस बारे में हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस के निदेशक मार्क विलियम्स ने कहा कि प्रतिमाओं की इस कड़ी में शाहरुख खान और काजोल जैसे अंतर्राष्ट्रीय सितारों को शामिल करना अद्भुत है। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ अब तक की सबसे सफल और महत्वपूर्ण हिंदी फिल्म है और इस फिल्म की शूटिंग लीसेस्टर स्क्वायर में भी की गई थी। यह प्रतिमा भारतीय सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता तथा सांस्कृतिक खाइयां पाटने की सिनेमाई ताकत का एकदम उपयुक्त सम्मान है।”

इसलिए बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' कहलाए यश चोपड़ा, ये 10 फिल्में हैं सबूत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed