फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी से कम नहीं है सुनील शेट्टी का रुतबा, आलीशान होटलों के हैं मालिक और कमाई अरबों पार

Fri, 10 Aug 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
suniel shetty luxury lifestyle will shock you know about everything about him
सुनील शेट्टी

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर सुनील शेट्टी लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं । अब उनकी बेटी अथिया और बेटा अहान बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं । सुनील ने अपने करियर में 110 फिल्मों में काम किया है । उनके फिल्मी करियर में तो कई उतार चढ़ाव आएं लेकिन सुनी का साइड बिजनेस दिनों-दिन तरक्की करता रहा । सुनील शेट्टी के कई रेस्त्रां और उनकी पत्नी माना शेट्टी के डेकोर सेंटर हैं । सुनील ने 25 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री की थी । उनकी पहली फिल्म 'बलवान' थी । 

suniel shetty luxury lifestyle will shock you know about everything about him
सुनील शेट्टी

इस फिल्म में उन्होंने दिव्या भारती के साथ काम किया था । कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 'बलवान' में सुनील शेट्टी के साथ काम करने के लिए कोई भी एक्ट्रेस तैयार नहीं थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि सुनील शेट्टी उस वक्त न्यूकमर थे। आखिर में दिव्या भारती ने सुनील के साथ ये फिल्म साइन की थी । सुनील शेट्टी ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही माना से शादी कर ली थी । हिंदी के अलावा सुनील ने मलयालम, तमिल और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है । सुनील फिल्मों में एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते हैं । 

suniel shetty luxury lifestyle will shock you know about everything about him
सुनील शेट्टी

सुनील ने 'हेरा-फेरी', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'गोपी-किशन' और 'वेलकम' जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया । साल 2001 में आई फिल्म 'धड़कन' के लिए सुनील को बेस्ट विलेन का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था । एक दशक तक बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद सुनील का करियर नीचे जाने लगा । उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं तो मेकर्स ने उन्हें मल्टीस्टारर फिल्मों में कास्ट करना शुरू कर दिया । सुनील भी बॉलीवुड में बने रहने के लिए फिल्में करते रहे लेकिन बात नहीं बनी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
suniel shetty luxury lifestyle will shock you know about everything about him
'मोहरा' में रवीना टंडन और सुनील शेट्टी

57 साल के सुनील शेट्टी पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हैं और अपने बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं । इसके अलावा सुनील शेट्टी का प्रोडक्शन हाउस पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर भी है । सुनील ने फिल्म 'खेल', 'रक्त' और 'भागम भाग' जैसी फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं । सुनील का FTC नाम से एक ऑनलाइन वेंचर भी है । यह बॉलीवुड को नए टैलेंट खोजकर देता है । मुंबई में सुनील का  Mischief Dining Bar और Club H20 नाम से क्लब भी हैं ।

विज्ञापन
suniel shetty luxury lifestyle will shock you know about everything about him
सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी बचपन में भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखते थे । लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाया । जब सुनील थोड़ा फ्री हुए तो उन्होंने फिर से क्रिकेट खेलना शुरू किया । अब वो मुंबई हीरो क्रिकेट टीम के कैप्टन हैं । वहीं सुनील की पत्नी माना की भी इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है। माना एक एनजीओ भी चलाती हैं। साथ ही उनका एक होम डिकोर स्टोर भी है। माना अपने पति सुनील की बिजनेस मैनेजर भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed