फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 साल पहले शाहरुख खान की वजह से गुस्से से तिलमिला गए थे सनी देओल, सबके सामने फाड़ दी थी पूरी जींस

Fri, 19 Oct 2018 12:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol birthday special got angry on Shahrukh and torn his jeans
sunny deol and shahrukh khan

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल ने 'बेताब' फिल्म से साल 1983 में बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। ऑनस्क्रीन सनी देओल ने ज्यादातर गुस्से वाले किरदार ही निभाए हैं लेकिन असल जिंदगी में वह उतने की कूल हैं। असल में सनी देओल का नाम अजय सिंह देओल है लेकिन घर में लोग उन्हें सनी कहकर बुलाते थे। तब से सनी ने अपना नाम यही रख लिखा। तो चलिए आज हम आपको सनी देओल के जन्मदिन पर शाहरुख खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताते हैं जिसमें सनी देओल ने गुस्से में अपनी जींस तक फाड़ ली थी।

Sunny Deol birthday special got angry on Shahrukh and torn his jeans
sunny deol

फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल का दबदबा आज भी बरकरार है। 'गदर- एक प्रेम कहानी' फिल्म की जैसे ही बात होती है सनी देओल का हैंडपंप उखाड़ देने वाला सीन मानों आंखों से होकर गुजर जाता है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि सनी ने फिल्मी सफर की शुरुआत करने से पहले एक्टिंग बर्मिंघम से सीखी थी। जैसा कि हर बच्चे को अपने पापा के नाम का रौब स्कूल में दिखाने का शौक होता है ऐसा ही शौक सनी देओल को भी था।

Sunny Deol birthday special got angry on Shahrukh and torn his jeans
sunny and dharmendra

कहा जाता है कि पापा धर्मेंद का रौब दिखाने के लिए सनी देओल स्कूल पापा की जींस पहनकर भी जाते थे। स्कूल में जाकर सनी अपने दोस्तों से कहते थे के यह जींस उनके पापा ने 'शोले' फिल्म में पहनी थी। रील लाइफ में गुस्सा दिखाने वाले सनी असल जिंदगी में बिल्कुल शांत हैं इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वह अपने पापा के सामने ज्यादा बोल नहीं पाते। यह बात सनी इंटरव्यू में कई बार कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol birthday special got angry on Shahrukh and torn his jeans
sunny deol and shahrukh khan

कहा जाता है कि सनी देओल जब 'डर' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब शाहरुख को सेट पर ज्यादा तवज्जो मिलने से गुस्सा हो गए थे। यहां तक कि एक बार गुस्से में उन्होंने अपनी जींस के पॉकेट में हाथ डालकर उसे नीचे तक फाड़ भी दिया था। सनी अपने परिवार के काफी करीब हैं। यहां तक कि एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी पर बात करते हुए वह रो दिए थे।

विज्ञापन
Sunny Deol birthday special got angry on Shahrukh and torn his jeans
sunny deol

इंटरव्यू के दौरान जब सनी से बॉबी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था - '10 साल से वह काम मांग रहे थे लेकिन प्रोड्यूसर्स उन्हें काम नहीं दे रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में भी चले गए थे। यह बात कहते कहते सनी इतने इमोशनल हो गए थे कि रो पड़े।' आपको बता दें, बॉबी देओल आखिरी बार 'रेस 3' फिल्म में नजर आए थे। कहा जाता है कि सलमान ने ही उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed