{"_id":"5d2982728ebc3e6cfb08704d","slug":"sunny-leone-clicked-with-son-users-confused-is-he-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिल्कुल तैमूर का हमशक्ल दिखता है सनी लियोनी का बेटा, तस्वीर देख कन्फ्यूज हुए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिल्कुल तैमूर का हमशक्ल दिखता है सनी लियोनी का बेटा, तस्वीर देख कन्फ्यूज हुए फैंस
पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी इन दिनों मदरहुड इंजॉय कर रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड के पॉपुलर किड तैमूर को टक्कर देने वाला एक नया स्टारकिड आ गया है। इस बच्चे की शक्ल हूबहू तैमूर से मिलती है। ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि सनी लियोनी का बेटा है। सनी अक्सर अपने बेटे के साथ स्पॉट की जाती हैं।
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram
सनी लियोनी की बेटे के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उन्होंने अपने बेटे को गोद में उठा रखा है। उनका बेटा बिल्कुल तैमूर जैसा लग रहा है। फैन्स भी एक बार को कन्फ्यूज हो गए कि कहीं ये तैमूर तो नहीं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : instagram
बता दें कि सनी के दो जुड़वा बेटे हैं, अशर और नोहा। हालांकि सनी के साथ उनका एक ही बेटा दिखाई दिया एक बेटा नैनी की गोद में था। इस दौरान सनी के पति भी साथ नजर आए। उनके साथ उनकी बेटी निशा दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny leone
सोशल मीडिया पर सनी और उनके बेटे कि ये क्यूट फोटो जमकर वायरल हो रही है। सनी के बेटे भी अपनी क्यूटनेस और मासूमियत से तैमूर अली खान को सोशल मीडिया पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सनी लियोनी अपने पति और बच्चों के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बात करें सनी लियोनी के क्यूट किड्स की तो सनी और डैनियल ने पिछले साल मार्च में अपने इन जुड़वा बेटों और बेटी निशा संग एक तस्वीर पोस्ट कर इस गुड न्यूज को शेयर किया था। सनी ने बताया था कि परिवार को पूरा करने के लिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया है। दो बेटों के अलावा सनी की एक बेटी भी है जिसका नाम निशा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।