सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड का भाई गिरफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 19 Oct 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput case NCB arrest Arjun Rampal girlfriend gabriella demetriades brother Agisilaos Demetriades
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अगिसिलाओस - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन मोड में है। इस मामले में अब तक कई बड़े लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अब इस केस में एनसीबी ने एक और अहम शख्स को दबोचा है। ये शख्स अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का भाई है।

Trending Videos
Sushant singh rajput case NCB arrest Arjun Rampal girlfriend gabriella demetriades brother Agisilaos Demetriades
अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी ने ड्रग केस में 23वीं गिरफ्तारी की है। अफ्रीकी मूल के निवासी अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एनसीबी ने हशीश और अल्प्राजोलम की टेबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया है। अगिसिलाओस अभिनेत्री और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का भाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput case NCB arrest Arjun Rampal girlfriend gabriella demetriades brother Agisilaos Demetriades
सुशांत सिंह राजपूत और जय मधोक - फोटो : PTI, फेसबुक

इससे पहले एनसीबी ने छापेमारी कर एक ड्रग पैडलर को मुंबई से गिरफ्तार किया था। एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहने वाले जय मधोक नाम के ड्रग पैडलर को बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इस शख्स पर ड्रग्स का इस्तेमाल करने और इसकी सप्लाई करने का आरोप है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया था कि मधोक कोकीन के साथ ही हैश का वितरक भी है।

Sushant singh rajput case NCB arrest Arjun Rampal girlfriend gabriella demetriades brother Agisilaos Demetriades
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter: @instantbolly
रिया को जमानत बाकी सबको जेल
ड्रग्स मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कुक दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार, धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता रहे क्षितिज रवि प्रसाद सहित 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाम्बे हाईकोर्ट ने सिर्फ रिया को जमानत दी है बाकी सभी आरोपी अभी जेल में हैं।
विज्ञापन
Sushant singh rajput case NCB arrest Arjun Rampal girlfriend gabriella demetriades brother Agisilaos Demetriades
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। बाद में सुशांत के पिता की शिकायत के बाद बिहार पुलिस ने कुछ दिन इस केस की जांच की। लेकिन फिर ये केस सीबीआई के हाथ आ गया। इसके बाद ईडी, सीबीआई और एनसीबी इस केस की मिलकर जांच कर रही हैं।

‘केबीसी’ के सेट से तस्वीर साझा कर अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘कर्म ही पूजा है’, अभिषेक ने जवाब में कही ये बात

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed