सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अभिनेता लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनकी दोस्त और मॉडल आयशा कपूर अदलखा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। आयशा ने याद किया जब वो पहली बार सुशांत से मिली थीं और उन्होंने सुसाइड का जिक्र करते हुए कहा था कि बालकनी से कूदने पर कैसा लगेगा।
सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त ने किया खुलासा, बोलीं- 'जब उसने पहली बार सुसाइड पर बात की थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयशा ने लिखा कि 'मैं पहली बार उनसे उनके बांद्रा स्थित घर पर मिली थी। हमने उस वक्त सुसाइड के बारे में बात की थी। मुझे याद है कि हम उनकी बालकनी से नीचे देख रहे थे, जो कि कुछ मंजिल ऊपर थी। उसने पूछा कि अगर हम कूदते हैं तो कैसा लगेगा? उस के बाद हमने जीवन के मूल्यों, रोमांच के बारे में चर्चा की। हमने कई अच्छी बातें कीं। हम हंसे, हमने ड्रिंक पी और अपने दोस्तों के साथ वापस घर आ गए।'
आयशा आगे लिखती हैं कि 'वह एक जागरूक, विचारशील व्यक्ति के रूप में था। वह हर चीज को जानना चाहता था। सवालों से भरा हुआ। वह उन सभी प्रसिद्ध लोगों से अलग था जिनसे अब तक मैं मिली थी। उसके पास इसकी ऊर्जा थी और उम्मीद भी।'
आयशा आगे लिखती हैं कि 'मुझे नहीं पता उसके दिमाग में क्या चल रहा था। काश इसे किसी तरह रोक सकते। यह इस बात को भी दर्शाता है कि सबसे मजबूत इंसान, सबसे स्थिर इंसान भी मानसिक रूप से खतरे में हो सकता है।'
View this post on Instagram
A post shared by Ayesha Kapoor Adlakha (@ayeshaadlakha) on
सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। सुशांत के परिजनों का कहना है कि अभिनेता ने मुश्किल वक्त को हंसते हुए काटा है। सुशांत हार मानने वालों में से नहीं थे। सुशांत के एक पड़ोसी ने बताया कि जब अभिनेता की मां का निधन हुआ था, तो भी सुशांत का दिल टूटा था लेकिन वो खुद टूटे नहीं थे तो अब तो सब ठीक था। सुशांत बड़ा नाम थे अब, तो अब क्यों और कैसे आत्महत्या कर सकते हैं वो।
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर मुकेश भट्ट का खुलासा, बोले- 'जब मिला था तभी महसूस कर चुका था'