सब्सक्राइब करें

Justice For SSR: सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने अपने भाई से किया वादा, कहा- तब तक एसएसआर...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 13 Jan 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister priyanka makes promise ahead of his birth anniversary: No SSR biopic will be made until sushant get justice
सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत का निधन उनके प्रशंसकों के लिए काफी हृदयविदारक है। सुशांत की मृत्यु को डेढ़ साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन आज भी उनके प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिय लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता पर एक बायोपिक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इस खबर ने प्रशंसकों के दिल में हलचल पैदा कर दी है। अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इस पर बयान जारी किया है।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput sister priyanka makes promise ahead of his birth anniversary: No SSR biopic will be made until sushant get justice
सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि एसएसआर पर कोई भी फिल्म तब तक नहीं बनाई जानी चाहिए, जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता। यह मेरे भाई, कलाकार, प्रतिभाशाली सुशांत सिंह राजपूत से मेरा वादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister priyanka makes promise ahead of his birth anniversary: No SSR biopic will be made until sushant get justice
सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका आगे लिखती हैं, "दूसरी बात, स्क्रीन पर एसएसआर के सुंदर, मासूम और गतिशील व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने की क्षमता किसी भी कलाकार के पास नहीं है, मुझे आश्चर्य है !!! तीसरा, यह उम्मीद करना भी गलत होगा कि इस फिल्म इंडस्ट्री में किसी के पास भी इतनी ताकत है जो एसएसआर की अपमानजनक अनूठी कहानी की सच्चाई को चित्रित कर सके। किसी के पास इतना साहस नहीं कि वह एसएसआर की कहानी बता सके, जहां उन्होंने हमेशा अपने दिल का पालन किया; प्रभावशाली और वंशवादी प्रोडक्शन हाउस को अपनी शर्तों पर छोड़ दिया”।

Sushant Singh Rajput sister priyanka makes promise ahead of his birth anniversary: No SSR biopic will be made until sushant get justice
सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, प्रियंका ने इस बात पर भी जोर दिया कि सुशांत अपनी बायोपिक में खुद अभिनय करना चाहते थे। "आखिरकार, मेरा भाई अपनी खुद की बायोपिक करना चाहता था। अगर उनकी बायोपिक कभी बनी तो एआई तकनीक की मदद से सुशांत को ही उनका किरदार निभाने दिया जाएगा। भविष्य में तकनीक की सहायता से ऐसा हो सकता है"। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Singh (@psthegoner)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed