सब्सक्राइब करें

Birthday: अध्ययन सुमन ने कंगना पर लगाया था 'जादू-टोना' करने का आरोप, फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर रहे चर्चा में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 13 Jan 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Adhyayan Suman Birthday When Actor opens up about his toxic relationship with Kangana Ranaut
adhyayan suman kangana ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

फेमस एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) के बेटे अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जनवरी 1988 को मुंबई में हुआ था। वे एक एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। उन्होंने 2008 में‘हाल-ए-दिल’ फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अध्ययन एक्टर होकर भी वह सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं, जो उनके पिता ने की है। हालांकि कंगना रणौत (Kangana Ranaut) के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर वे काफी चर्चा में रहे।

Trending Videos
Adhyayan Suman Birthday When Actor opens up about his toxic relationship with Kangana Ranaut
कंगना रणौत-अध्ययन सुमन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

राज फिल्म से शुरू हुआ अफेयर
अध्ययन सुमन अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहे। हाल-ए-दिल के बाद अध्ययन ने ‘राज- द मिस्ट्री कंटीन्यू’में काम किया। इस फिल्म में कंगना रणौत भी थीं।  इसी फिल्म के दौरान कंगना और अध्ययन का अफेयर शुरू हुआ। दोनों एक दूसरे के प्यार में इतना खो चुके थे कि दुनिया में कोई उन्हें बेहतर दिखाई नहीं देता था। कंगना ने अध्ययन सुमन की तुलना शशि कपूर से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adhyayan Suman Birthday When Actor opens up about his toxic relationship with Kangana Ranaut
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media

साल भर बाद ही टूट गया रिश्ता
अध्ययन सुमन और कंगना रणौत का यह खूबसूरत रिश्ता बेहद ही बेरुखी से साल भर बाद ही टूट गया। ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने कंगना पर कई आरोप लगाए। अध्ययन सुमन ने बताया था कि कंगना उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करती थीं। उन्होंने कहा था कि 'मैं उस वक्त केवल 20 साल का था। कई बार कंगना बहुत अजीब लगती थी। एक फिल्म फेयर नाइट से पहले उसने मुझे गंजा करा दिया और बोली कि तुम्हें नए स्टाइल की जरूरत है। उस दिन अवॉर्ड लेने के बाद उसने सबका शुक्रिया कहा लेकिन मेरा नाम तक नहीं लिया।'

Adhyayan Suman Birthday When Actor opens up about his toxic relationship with Kangana Ranaut
अध्ययन सुमन

काला जादू करती थी कंगना
अध्ययन ने तो कंगना पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया था। अध्यय ने कहा था कि एक बार कंगना मुझे एक ज्योतिषी के पास ले गई। उसने मुझे कमरे में बंद करके कुछ मंत्र पढ़ने को कहा। मुंबई-लंदन-न्यूयॉर्क में पला बढ़ा मैं इन सब बातों को नहीं मानता था। बाद में एक टैरो कार्ड रीडर ने बताया कि मैं किसी पहाड़ी इलाके के काले जादू के असर में हूं।

विज्ञापन
Adhyayan Suman Birthday When Actor opens up about his toxic relationship with Kangana Ranaut
अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

अध्ययन ने बताया था कि उनके करियर को बेहतर करने के लिए कंगना ने उनसे काला जादू भी करवाया था। अध्ययन सुमन ने प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी ‘आश्रम’ में भी काम किया है। हालांकि करियर के एक दशक हो जाने के बाद भी उनके खाते में एक भी हिट फिल्म नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed